Fraud with Urfi Javed: सनी लियोनी के बाद उर्फी जावेद के साथ हुई धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 12:05 PM IST

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई थीं और अब धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं उर्फी जावेद। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी है।

Fraud with Urfi Javed: सनी लियोनी के बाद उर्फी जावेद के साथ हुई धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

Fraud with Urfi Javed: हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई थीं और अब धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं उर्फी जावेद। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी है। बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने ओबेद अफ्रीदी नाम के एक कास्टिंग डायरेक्टर पर काम के बाद पेमेंट नहीं करने का आरोप लगाया है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई चैट में बताया है कि किस तरह इस शख्स ने उन्हें उनके काम के लिए पेमेंट नहीं की।  उर्फी जावेद ने कहा है कि इस शख्स को जेल में होना चाहिए।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर चैट के कई स्क्रीनशॉट लगाए हैं और बताया कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी ने उन्हें उनके काम के लिए पेमेंट नहीं दिया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें स्लट शेम करने लगा। उर्फी जावेद ने इस शख्स की पुरानी खबरें निकालकर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जब इसे 30 लड़कियों को कास्ट करने के नाम पर उनसे तस्वीरें मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उर्फी का आरोप है कि यह आदमी पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। 

कौन हैं उर्फी जावेद 

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आईं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी 25 साल की उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। वहीं उर्फी का देसी अंदाज भी फैन्स को खूब भाता है। युवा अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बड़े भैया की दुल्हनिया से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी इसमें उन्होंने अवनि पंत की भूमिका निभाई थी। 2016 से 2017 तक, उर्फी जावेद ने चंद्र नंदिनी में छाया की भूमिका निभाई और फिर मेरी दुर्गा में आरती की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं चंद्र नंदिनी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे कई शो भी उर्फी ने किए हैं। 

End of Article