इस कदर बोल्ड होना ऊर्फी जावेद पर पड़ा भारी, खुद को जंजीरों से कवर करने के बाद ऐसा हुआ टीवी एक्ट्रेस का हाल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 04:43 PM IST

Uorfi Javed Shared Her Throwback Picture: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ अदाकारा ने बताया की जंजीर से बनी ड्रेस पहनने के बाद उनका हाल कितना बुरा हो गया था।

इस कदर बोल्ड होना ऊर्फी जावेद पर पड़ा भारी, खुद को जंजीरों से कवर करने के बाद ऐसा हुआ टीवी एक्ट्रेस का हाल 
Photo Credit: Instagram

Uorfi Javed Shared Her Throwback Pictures: जब फैशन की बात की जाए और टीवी अदाकारा ऊर्फी जावेद का नाम ना लिया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आजकल फैशन मतलब ऊर्फी जावेद। जबसे ऊर्फी की बिग बॉस में एंट्री हुई थी तब से टीवी अदाकारा लाइमलाइट से कभी दूर नहीं हुईं। अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से वह हमेशा सुर्खियों में छाई रहीं। कई बार ऐसा हुआ जब बोल्ड बनने की वजह से ऊर्फी जावेद को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से अदाकारा अक्सर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स थी खरी-खोटी भी सुनने को मिलती है। हालांकि, इन चीजों पर टीवी अदाकारा ने कभी ध्यान नहीं दिया। लेकिन हाल ही में अदाकारा ने कुछ ऐसा किया था जिसने अपनी छाप अदाकारा के शरीर पर छोड़ दी थी। 

आपको ऊर्फी जावेद का वह लुक तो याद ही होगा जब अदाकारा ने टॉपलेस होकर जंजीरों से अपना आउटफिट तैयार किया था। सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद का यह लुक खूब वायरल हुआ था। अदाकारा ने खुद को जंजीरों से ऐसे लपेटा था जिससे उनका फ्रंट पार्ट पूरा कवर हो गया था और यह एक टॉप की तरह बन गया था। इसके नीचे अदाकारा ने एक जालीदार स्कर्ट पहनी हुई थी। लेकिन इस ड्रेस की वजह से अदाकारा के गर्दन पर निशान पड़ गए थे। जिसने भी ऊर्फी की यह तस्वीरें देखी वह हैरान रह गया। हाल ही में अदाकारा ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने यह बताया कि यह ड्रेस पहनने की वजह से उनके गर्दन पर कैसे निशान बन गए थे।

जैसे ही अदाकारा ने अपनी यह तस्वीर साझा की वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर अदाकारा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'क्या पागल औरत है।' तो दूसरे ने लिखा 'जिनको जिनको अपने घर लाॅक करने के लिए चेन चाहिए वह ऊर्फी दी से ले लो।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ओ भाई यह क्या हो गया।' हाल ही में अदाकारा का एक लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था जिसमें वह ब्रालेट टाॅप और हॉट पैंट्स में नजर आ रही थीं।

End of Article