Raj Anadkat Quits Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Show: छोटे पर्दे की सबसे मनोरंजक शो की जब भी बात की जाती है तब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को जरूर याद किया जाता है। पिछले कई वर्षों से यह टीवी शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहा है। लेकिन पिछले कुछ साल की बात की जाए तो इस टीवी शो के कास्ट में एक बड़ा बदलाव देखा गया है। जबसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दिशा वकानी गईं तब से कई टीवी एक्टर्स ने इस शो का साथ छोड़ दिया। कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि शैलेश लोढ़ा भी अब इस टीवी शो क्विट कर रहे हैं। और अब शैलेश लोढ़ा के बाद राज अनादकट के शो को अलविदा कहने की खबर सामने आ रही है।
हाल ही में यह खबर सामने आई कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट ने इस शो को क्विट कर दिया है। लंबे समय से यह खबरें आ रही थीं कि राज अनादकट तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ रहे हैं। और अब ऐसा लग रहा है कि फाइनली उन्होंने इस शो को छोड़कर आगे बढ़ने का रास्ता चुन लिया है। Tellychakkar, की एक खबर के अनुसार, राज अनादकट उर्फ टप्पू पिछले कुछ दिनों से इस टीवी शो के लिए शूटिंग नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि इस टीवी शो के मेकर्स अब टप्पू के किरदार के लिए नए एक्टर की तलाश में जुटे हैं।

पिंकविला से बात करते हुए इस टीवी शो में भीड़े भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर मंडार चंदवाडकर ने बताया कि क्या सच में राज इस टीवी शो को छोड़ रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा 'एक आर्टिस्ट के तौर पर हमें नहीं पता कि वह इस शो को क्विट कर रहे हैं या नहीं लेकिन बीते दिनों उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हुई थीं जिसकी वजह से उन्होंने कुछ दिनों के लिए शूटिंग करना बंद कर दिया था। मैंने उन्हें अभी सेट पर नहीं देखा है।' फिलहाल राज अनादकट इन दिनों दुबई में हैं। एक्टर दुबई से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियोस और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

