Aapki Nazron Ne Samjha-मेहंदी है रचने वाली सहित बंद हो रहे 3 शो, Anupamaa-Imlie को टक्कर देने आ रहा नया सीरियल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2021, 03:57 PM IST

3 TV Shows Going Off Air Soon: 3 टीवी शोज ऑफ एयर हो रहे हैं। इसी के साथ नए सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' की शुरुआत हो रही है...

Aapki Nazron Ne Samjha-मेहंदी है रचने वाली सहित बंद हो रहे 3 शो, Anupamaa-Imlie को टक्कर देने आ रहा नया सीरियल

इन दिनों छोटे परदे पर सीरियल अनुपमा, गुम है किसी के प्‍यार में और इमली राज कर रहा है। तीनों शोज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। टीआरपी की टॉप-5 लिस्‍ट में अक्सर ये शोज ऊपर रहते हैं। अब जल्द ही स्‍टार प्‍लस पर नया सीरियल आने वाला है जो इन तीनों को टक्कर दे सकता है। अभिनेत्री ईशा कंसारा और अभिनेता हसन जैदी अपना नया टीवी शो 'जिंदगी मेरे घर आना' लेकर आ रहे हैं। नए सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है जो कि काफी प्रॉमसिंग लग रहा है। 

नया टीवी शो 'जिंदगी मेरे घर आना' स्‍टार प्‍लस के ही शो 'शौर्य और अनोखी' की कहानी को रिप्लेस करने जा रहा है। इस सीरियल की एक प्रेग्नेंट लड़की के बारे में है। जो कि बेहद खुश मिजाज की है। लेकिन उसके घर में किराए से रहने एक लड़का आता है जो कि उसके नेचर के बिल्कुल उल्टा होता है। कैसे शुरू होगी दोनों लव स्टोरी ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे 'शौर्य और अनोखी' के अलावा 2 और टीवी शोज ऑफ एयर हो रहे हैं। 

मेहंदी है रचने वाली 
शौर्य और अनोखी की कहानी के ऑफ-एयर होने के बाद से 2 और टीवी शोज पर गाज गिरी है। दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो मेहंदी है रचने वाली भी दुर्भाग्य से बंद होने वाला है। कम टीआरपी हासिल करने की वजह से मेकर्स के लिए ये वक्त मुश्किल से गुजर रहा है। 
राघव और पल्लवी के नए प्यार, भरोसेमंद रिलेशनशिप के साथ शुरू हुई ये कहानी, अब सवालों के घेरे में आ गई है। 

आपकी नजरों ने समझा
कुछ वक्त पहले ही शुरू हुआ टीवी शो आपकी नजरों ने समझा भी सवालों के घेरे में है। टीआरपी कम होने की वजह से इसके मेकर्स असमंजस में हैं। हालांकि अंतिम निर्णय टीआरपी के आधार पर लिया जाएगा। दर्श(विजयेंद्र कुमेरिया) और नंदिनी(रिया राठौर) के फैन्स के लिए ये खबर काफी परेशान करने वाली है लेकिन हम नहीं चाहते कि आप शो आपकी नजरों ने समझा देखना बंद कर दें क्योंकि इसकी कहानी में कुछ दिलचस्प मोड़ आने वाले है।

End of Article