बॉलीवुड

'माफिया की तरह व्यवहार कर रहे...' घर की बिजली कटने पर Tanishaa Mukerji का MSEB पर फूटा गुस्सा

तनीषा मुखर्जी ने लोनावला स्थित अपने घर की बिजली कटने पर MSEB के खिलाफ नाराजगी जताई है। बिल समय से पहले भरने के बावजूद बिजली काटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मदद मांगी है।

Image

तनीषा मुखर्जी का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

Tanishaa Mukerji Post: लोनावला स्थित अपने घर की बिजली कटने से एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिल की तय तारीख से पहले भुगतान करने के बावजूद उनके घर की बिजली काट दी गई। इस घटना को लेकर तनीषा ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (MSEB) के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में दखल देने की मांग की। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi को बंसुरी स्वराज ने दी चुनौती, वायरल वीडियो पर Hrithik Roshan ने किया कमेंट)

तनीषा मुखर्जी का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया कि शनिवार शाम से उनके लोनावला वाले घर में बिजली नहीं है। उनका दावा है कि बिल की आखिरी तारीख से पहले भुगतान करने के बावजूद महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि बिजली काटकर लोगों पर बिल चुकाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। तनीषा ने एक्स पर लिखा, 'लोनावला में महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारी माफिया की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वे भारी-भरकम बिल भेज रहे हैं और बिजली काटकर लोगों को भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत और आपराधिक है। शनिवार शाम को बिजली काटने के लिए आना, जबकि बिल जमा करने की आखिरी तारीख भी नहीं आई है, लोगों को बंधक बनाने जैसा है।'

तनीषा मुखर्जी ने आगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और टाटा पावर समेत कई लोगों और संस्थाओं से मदद की अपील की। उन्होंने लोनावला में बिजली सेवाओं पर नियमों की कमी का आरोप लगाते हुए लिखा, 'यहां कोई नियम-कानून नहीं है। ये लोग अपनी मर्जी से कुछ भी कर रहे हैं। यह अमानवीय है।' इस खास शिकायत पर MSEB की ओर से कोई जवाब भी उपलब्ध नहीं था। तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article