Top TV News: 'मलखान' दीपेश भान ने कुछ दिन पहले कराया था बॉडी चेकअप, सारी रिपोर्ट्स थी नॉर्मल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 11:35 PM IST

TV News Today in Hindi, 24 July 2022: दीपेश भान के निधन के बाद शुभांगी अत्रे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कराया था फुल बॉडी चेक अप। शुरू हुए इंडियन आइडल के ऑडिशन। जानिए रविवार 24 जुलाई 2022 की बड़ी खबरें...

Top TV News: 'मलखान' दीपेश भान ने कुछ दिन पहले कराया था बॉडी चेकअप, सारी रिपोर्ट्स थी नॉर्मल

TV  News Today in Hindi, 24 July 2022: रिएलिटी शो इंडियन आइडल के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस शो के ऑडिशन्स मुंबई में शुरू हो गए हैं। वहीं, भाबीजी घर पर हैं के 'मलखान' दीपेश भान पर आसिफ शेख ने कई खुलासे किए हैं। आसिफ के अलावा शुभांगी अत्रे ने कहा कि दीपेश ने हाल ही में अपना फुल बॉडी चेक अप कराया था। सोनी टीवी का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 सात अगस्त 2022 से टेलिकास्ट होगा। जानिए टीवी जगत की रविवार 24 जुलाई की बड़ी खबरें।

दीपेश भान के निधन के बाद भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने बताया कि हाल ही में दिवंगत एक्टर ने अपना फुल बॉडी चेकअप कराया था। ई टाइम्स से बातचीत में शुभांगी अत्रे ने कहा, 'मैं अभी भी इस बात को नहीं स्वीकार कर पा रही हूं कि दीपेश हमारे बीच नहीं है। हमने एक दिन पहले ही सेट पर शॉट दिया था। वह बिल्कुल ठीक थे। दीपेश ने हमें बताया था कि उन्होंने हाल ही में अपना फुल बॉडी चेक अप कराया था। उनकी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल थी। वह 40 के पार हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने फुल बॉडी चेकअप कराया है।   

मुंबई में शुरू हुए इंडियन आइडल के ऑडिशन 
इंडियन आइडल के 13वें सीजन का ऑडिशन शुरू हो गए हैं। ऑडिशन आठ बजे शुरू हुए। पहले दिन वेन्यू पर 1300 से ज्यादा एंट्री आ चुकी है। शो के होस्ट आदित्य नारायण ने कहा, ' टीवी का सबसे प्रतिष्ठित शो इंडियन आइडल वापसी कर रहा है। ये 13वां सीजन है। इसके ऑडिशन अब शुरू हो गए हैं। मुझे इतनी ऊर्जा से भरे कंटेस्टेंट्स को देखकर काफी खुश हूं। मैंने कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ बात करने का मौका मिला है। अगला पड़ाव चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली है। इंडियन आइडल आपके शहर में आ रहा है।' 

'टीका' वैभव माथुर ने किया पोस्ट 
भाबीजी घर पर हैं के टीका और मलखान की जोड़ी टूट गई। मलखान दीपेश भान को अंतिम विदाई देते वक्त टीका का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर फूट-फूटकर रोने लगे थे। अब वैभव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने खास दोस्त को याद किया है। वैभव ने इंस्टाग्राम पर दीपेश के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'वापस आजा मुच्छल मेरे यार। मलखान सारे। मिस यू लौंडे।' दीपेश भान की शोक सभा 25 जुलाई 2022 को महाराष्ट्र के ठाणे में शाम 5.30 बजे से सात बजे तक होगी।

शुरू हुई बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग 
टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई है। दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए लंदन  गई हुई थीं। राहुल और दिशा अब भारत वापस आ गए हैं और दिशा ने काम करना शुरू कर दिया है। बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 की शूटिंग 17 जुलाई से नहीं हुई है। दिशा के अलावा शुभावी चौकसी (नंदिनी), अलाफिया कपाड़िया (सारा) और अजय नागराथ (आदि) भी छुट्टी पर गए थे। शुभावी स्पेन गई थीं। अलाफिया मनाली गई थीं। अजय पुणे में थे। अब सब वापस आ गए हैं। 

राहुल सुधीर से दोस्ती पर बोलीं निया शर्मा
निया शर्मा और एक्टर राहुल सुधीर के साथ दोस्ती काफी चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब निया शर्मा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ई टाइम्स से बातचीत में निया शर्मा ने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। निया के मुताबिक, 'राहुल मेरे सबसे करीबी दोस्त में से एक हैं। वह काफी फनी और अच्छे व्यवहार वाले शख्स हैं। हम दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इससे ज्यादा मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं।'

End of Article