Top TV News 10 July 2022: मीका दी व्होटी में आकांक्षा पुरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 12:00 AM IST

TV News Today in Hindi, 10 July 2022: मीका सिंह के स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी में एक्ट्रेस आंकांक्षा पुरी की एंट्री हुई है। रणवीर सिंह के कमेंट पर बोलीं उर्फी जावेद। जानिए टीवी की आज की बड़ी खबरें।

Top TV News 10 July 2022: मीका दी व्होटी में आकांक्षा पुरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

TV News Today in Hindi, 10 July 2022: बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन नहीं आएगा। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी फरवरी 2022 को स्ट्रीम हो सकता है। वहीं, मीका दी व्होटी में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की एंट्री हुई है।। इसके अलावा उर्फी जावेद ने रणवीर सिंह के फैशन आइकन कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें। 

मीका सिंह के स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी में आकांक्षा पुरी ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है। इसमें शो के होस्ट शान आकांक्षा पुरी को इंट्रोडक्शन देते हुए कह रहे हैं, 'वो हैं आपकी पुरानी दोस्त, लगभग 10 साल पुरानी दोस्त हैं। इनके और मीका जी के बीच में मीडिया में भी कई बार काफी कुछ कहा गया है। इन्हें भी मीका के स्वंयंवर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बुलाया गया है।' शो में आकांक्षा पुरी एंट्री लेते हुए कहती हैं, 'राजा की रानी तो एक होगी, तो मैं आ गई हूं।'

जानिए कब आएगा बिग बॉस ओटीटी 2
बिग बॉस से जुड़े एक ट्विटर हैंडल बिग बॉस तक ने ट्वीट किया कि, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन दो इस साल अगस्त में स्ट्रीम होगा। ये शो बिग बॉस सीजन 16 के बाद स्ट्रीम होगा, जो अगले साल फरवरी में खत्म होगा। बिग बॉस सीजन 16 का ग्रैंड प्रीमियर अक्टूबर 2022 में होगा। इसके प्री प्रोडक्शन प्लानिंग की शुरुआत हो गई है। बिग बॉस का घर दो हफ्ते में तैयार किया जाएगा।' हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी तय समय यानी अगस्त में शुरू होगा।

अर्जुन बिजलानी के क्लासमेट थे रणबीर कपूर         
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के दौरान अपने स्कूल लाइफ से लेकर मैरीड लाइफ को लेकर कई सीक्रेट शेयर किए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर रविवार विद स्टार परिवार में पहुंचे थे। इस शो को अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि वह और अर्जुन बिजलानी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। ये सुनकर न सिर्फ वहां मौजूद सभी सितारें चौंक गए बल्कि अर्जुन बिजलानी के लिए भी ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था। रणबीर कपूर ने बताया कि दोनों एक ही फुटबॉल टीम में हुआ करते थे। 

आशीष भाटिया और नंदिनी बने रोडीज 18 के विनर
रोडीज सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुआ। इस सीजन आशीष भाटिया और नंदिनी शो के विनर बने। फिनाले में केविन अलमासिफ- मूस जट्टाना, युक्ति अरोड़ा- जसवंत बोपन्ना, गौरव अलघ- सिमी तलसानिया और आशीष भाटिया (Ashish Bhatia) और नंदिनी (Nandini) के बीच खिताबी मुकाबला था। इस सीजन में पहली बार रोडीज के एक्स कंटेस्टेंट और नए कंटेस्टेंट के बीच टीम बनाई गई। सीजन 18 को सोनू सूद ने होस्ट किया था।

रणवीर सिंह के कमेंट पर बोलीं उर्फी जावेद
कॉफी विद करण सीजन सात में रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद को फैशन आइकॉन कहा था। अब उर्फी जावेद ने इस पर रिएक्शन दिया है। उर्फी ने कहा कि वह फिल्म देख रही थीं जब उन्हें लोगों के फोन आने लगे। वह पूछ रहे थे कि क्या तुमने कॉफी विद करण देखा?

उर्फी जावेद के मुताबिक शुरुआत में उन्हें लगा कि रणवीर उनका मजाक बना रहे हैं। दोबारा जब उन्होंने सुना तो पता चला कि वह सीरियस हैं। उर्फी के मुताबिक वह एंजेलिना जॉली और दीपिका पादुकोण जैसा महसूस कर रही हैं।

End of Article