ससुराल सिमर का-2 फेम आशीष कपूर की टूटी सगाई, मंगेतर पर्ल ग्रे बोलीं- 'मेरे जीवन की एक बड़ी गलती थी...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 07:46 AM IST

TV Couple Ashish Kapoor and Pearl Grey Ends engagement: पर्ल और आशीष दोनों के पास एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने वाले कई टैटू हैं। इनमें से एक टैटू दोनों की कलाई पर एक-दूसरे का नाम का है...

ससुराल सिमर का-2 फेम आशीष कपूर की टूटी सगाई, मंगेतर पर्ल ग्रे बोलीं- 'मेरे जीवन की एक बड़ी गलती थी...'

Ashish Kapoor and Pearl Grey Ends engagement: कई बॉलीवुड और टीवी कपल इन दिनों वेकेशन पर हैं। इसी बीच छोटे परदे से एक बड़ी खबर आ रही है कि निर्माता पर्ल ग्रे और अभिनेता आशीष कपूर अलग हो गए है। जी हां, टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा-2 की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पर्ल शो की एग्जीक्यूटिव निर्माता थीं और आशीष ने इसमें एक्टर के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आशीष अगस्त 2021 तक इसका हिस्सा थे और शो खत्म होते-होते दोनों को प्यार हो गया था। इतना ही नहीं पर्ल ग्रे और आशीष कपूर ने पिछले साल 12 जुलाई को सगाई भी की थी। हालांकि कपल के लिए ये रिश्ता अब खत्म हो चुका है।

टीवी कपल पर्ल ग्रे और अभिनेता आशीष कपूर के लिए अब अच्छे दिन खत्म होते नजर आ रहे हैं। पर्ल और आशीष के रास्ते अलग हो गए हैं और हमें सुनने को मिला है कि ये सेपरेशन एक बुरे नोट पर हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है और पर्ल ने उनके साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। आशीष ने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

एक सूत्र ने बताया, 'शुरुआती कंपैटिबिलिटी में जल्द ही मतभेदों ने रास्ता बना लिया। दरारें इतनी गहरी हैं कि उन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। वे अब साथ नहीं हैं और उन्होंने सगाई तोड़ दी है। पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ है, लेकिन इस बार अच्छे के लिए रिश्ता खत्म हो गया है।'

Who is Ashish Kapoor? Wiki, Biography, Age, Wife, Parents, TV Shows & More

संपर्क किए जाने पर पर्ल ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, यह अच्छे के लिए खत्म हो गया है। वह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। वास्तव में, मेरे जीवन की एक बड़ी भूल थी।' वहीं आशीष ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे कुछ नहीं कहना है।'

Ashish Kapoor Engaged Pearl Grey | आशीष कपूर ने प्रोड्यूसर पर्ल ग्रेस से की  सगाई

पर्ल और आशीष दोनों के पास एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने वाले कई टैटू हैं। इनमें से एक टैटू दोनों की कलाई पर एक-दूसरे का नाम का है। आशीष आखिरी बार ससुराल सिमर का 2 में नजर आए थे।

End of Article