अनुपमा बनीं नागिन, श्रीदेवी के किरदार में अनुज संग रिक्रिएट किया डीडीएलजे का सीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 12:16 AM IST

रविवार विद स्टार प्लस परिवार में इस बार बॉलीवुड नाइट थीम थी। इस थीम के तहत सभी कलाकार बॉलीवुड के अलग- अलग आइकोनिक किरदार में नजर आए। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली श्रीदेवी की तरह नागिन अवतार में नजर आईं

अनुपमा बनीं नागिन, श्रीदेवी के किरदार में अनुज संग रिक्रिएट किया डीडीएलजे का सीन
Photo Credit: Instagram

Ravivaar with Star Parivaar :  स्टार प्लस के शो रविवार विद स्टार प्लस के आज के एपिसोड में अक्षय कुमार रक्षाबंधन की टीम के साथ पहुंचे थे। शो पर अक्षय ने स्टार प्लस के सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की। शो में आज बॉलीवुड थीम रखी गई थी जिसमें हर कोई बॉलीवुड के आइकोनिक कैरेक्टर में नजर आया। एक तरफ जहां सुदेश लहरी मोगैंबो के कॉस्टयूम में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाबूजी बने थे। तो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा डीडीएलजे की अंजली बनी थी। शो के कई प्रोमो पहले ही आउट हो गए थे, जिसे देखना के बाद हर कोई इस एपिसोड के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहा था।

अनुपमा बनीं नागिन

वहीं, अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली नागिन के किरदार में नजर आईं। एक्ट्रेस ने श्रीदेवी की तरह नागिन लुक लिया था। व्हाइट ड्रेस में रुपाली गांगुली बेहद खूबसूरत लग रही थीं।  नागिन के किरदार में अनुपमा और अनुज ने रिक्रिएट किया डीडीएलजे का आइकोनिक डॉयलाग।

वही, अनुज आमिताभ के आइकोनिक कैरेक्टर में दिखाई दिए। रुपाली श्रीदेवी की तरह नागिन अवतार में खूब जच रही थी। शो में अक्षय ने अपनी राखी बहन रुपाली गांगुली से राखी बंधवाई।

एक्टर ने इसके साथ ही खुलासा किया आज से 30 साल पहले रुपाली उन्हें राखी बांधती थी। इस दौरान रुपाली काफी इमोशनल भी हो गई। एक्ट्रेस बोली - आज भी आपका और मेरा रिश्ता नहीं बदला है। मैं वादा करती हूं आज से जब तक जिंदा रहूंगी आपको हर साल राखी बांधूंगी। स्टार परिवार का बॉलीवुड नाइट दर्शकों को खूब एंटरटेनिंग लगा। हमेशा की तरफ दर्शकों को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था।

End of Article