कान्स रेड कारपेट पर अब हेली शाह करेंगी अपना डेब्यू, फिल्म फेस्टिवल में बिखेरेंगी अपने हुस्न का जलवा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 11:47 AM IST

Helly Shah To Walk At Cannes Red Carpet: हाल ही में यह खबर आई है कि टीवी की जानी-मानी अदाकारा हेली शाह कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं। 

कान्स रेड कारपेट पर अब हेली शाह करेंगी अपना डेब्यू, फिल्म फेस्टिवल में बिखेरेंगी अपने हुस्न का जलवा 
Photo Credit: Instagram

Helly Shah Cannes Film Festival Debut: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स‌ फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। हाल ही में यह खबर आई थी कि छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा हिना खान अब इस फेस्टिवल में दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करने जा रही हैं। जैसे ही यह खबर आई वैसे ही लोगों में हिना खान को कान्स रेड कारपेट पर देखने का उत्साह बढ़ गया। अब यह खबर आ रही है कि स्वारागिनी फेम अदाकारा और तेजस्वी प्रकाश की ऑनस्क्रीन बहन हेली शाह कान्स 2022 में अपना डेब्यू करने वाली हैं। हिना खान के साथ अब हेली शाह को भी कान्स रेड कारपेट पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। खबरों के अनुसार अब हेली शाह अपने डेब्यू की तैयारी में व्यस्त हैं।

हेली शाह जल्द ही कान्स 2022 में अपना डेब्यू करने वाली हैं। इस साल फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनकी आगामी फिल्म काया पलट का पोस्टर रिलीज होगा। हेली शाह को इस फिल्म के राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर राहत काजमी के साथ एक्टर तारीक खान के साथ देखा जाएगा। हेली शाह को आखरी बार टीवी सीरियल इश्क में मरजावां के दूसरे सीजन में देखा गया था। जैसे ही इस टीवी सीरियल का दूसरा सीजन ऑफ एयर हुआ था वैसे ही हेली शाह अपने लिए नए रोल्स की तलाश में जुटी थीं।  

हेली शाह की फिल्म काया पलट के डायरेक्टर शोएब निकाश शाह और एक्टर राहत काजमी जाने-माने फिल्म मेकर हैं जो कई बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुके हैं। कहा जा रहा था कि हेली शाह ने अपनी इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। एक इंटरव्यू के दौरान अदाकारा ने कहा था कि यह उनके करियर के लिए एक टर्निंग पाॅइंट होने वाला है। लोग अब हेली शाह को उनकी नई फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं।

End of Article