Imlie fame Resham Shrivardhan hot pics: स्टार प्लस के सीरियल इमली को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान स्टारर इस सीरियल की कहानी बिलकुल बदल गई है और दर्शक अब नयापन एन्जॉय कर रहे हैं। सीरियल की कहानी त्रिपाठी परिवार से निकलकर राठौर परिवार में आ गई है। इमली की जिंदगी से आदित्य, मालिनी जैसे लोग आउट हो गए हैं लेकिन कुछ ऐसे किरदार आ गए हैं जो उसकी जिंदगी में जहर घोलते रहते हैं। इन्हीं में से एक किरदार है प्रीता का जो आर्यन की बचपन की दोस्त है। इस रोल को अभिनेत्री रेशम प्रशांत निभाती हैं।
प्रीता इमली की दुश्मन बन गई है क्योंकि वह आर्यन की दौलत पाने के लिए उससे शादी करना चाहती थी लेकिन आर्यन ने इमली को पत्नी बना लिया। ऐसे में प्रीता इमली को खत्म करने की नई नई साजिशें रचती है। सीरियल में वह जितनी खूंखार है, असल जिंदगी में वह उतनी ही स्वीट है। इतना ही नहीं, वह स्वीट होने के साथ साथ काफी हॉट भी है। रेशम के इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें देख फैंस को पसीना आ जाए।
तस्वीरों में रेशम अपना हॉट और बोल्ड लुक दिखाती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। रेशम इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नए नए फोटोज साझा करती रहती हैं। रेशम श्रीवर्धन को मराठी टीवी शो पसंत आ मुलगी और दिल दोस्ती दुनियादारी में देखा गया था। अभिषेक बच्चन स्टारर वेब सीरीज Breathe – Into The Shadows में भी उन्होंने अहम रोल निभाया था।
12 अप्रैल 1996 को पैदा हुईं रेशम ने अपना मराठी फिल्म डेब्यू JUNE से किया था। वह मुंबई में ही पैदा हुईं और यहां से उन्होंने अपनी स्टडी पूरी की है। मार्च महीने में उन्होंने निमकी मुखिया फेम नीलिमा सिंह के साथ इमली सीरियल में एंट्री ली थी। बेहद कम समय में उन्होंने इमली के दर्शकों में अपनी जगह और लोकप्रियता बना ली है।

