रणवीर सिंह के बाद अब न्यूड हुए टीवी एक्टर नकुल मेहता, फैंस बोले- आप रणवीर से बेहतर हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 05:06 PM IST

Nakuul Mehta Shares Edited Picture Of Ranveer Singh: टीवी एक्टर नकुल मेहता ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बाद अब नकुल मेहता कुछ इस तरह से न्यूड पोज देते हुए नजर आए।

रणवीर सिंह के बाद अब न्यूड हुए टीवी एक्टर नकुल मेहता, फैंस बोले- आप रणवीर से बेहतर हैं
Photo Credit: Instagram

Nakuul Mehta Went Nude After Ranveer Singh: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी एक्टर्स में से एक नकुल मेहता हैं। टीवी अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में नकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए। इस तस्वीर में नकुल मेहता न्यूड नजर आ रहे हैं। नकुल मेहता छोटे पर्दे के सबसे फैशनेबल एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। वह आए दिन अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बाद अब नकुल मेहता न्यूड हो गए। 

बड़े अच्छे लगते हैं 2 एक्टर हुए न्यूड

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बड़े अच्छे लगते हैं 2 एक्टर ने अपनी न्यूड तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद हर कोई शाॅक्ड रह गया। इस तस्वीर में देखा गया कि नकुल मेहता रणवीर सिंह की तरह न्यूड हैं और कार्पेट पर बैठ कर पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर शेयर करने के साथ नकुल मेहता ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'अब हेटर्स यह कहेंगे कि मैंने रणवीर सिंह से यह कारपेट उधार लिया हुआ है' जैसे ही नकुल शर्मा ने अपनी यह तस्वीर साझा की वैसे ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और फैंस कमेंट करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आप रणवीर से बेहतर हैं' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'हाहाहा आप आमिर खान जैसे लग रहे हैं।' कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को नकुल सिंह का ऐसा करना पसंद नहीं आया और उन्होंने टीवी एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

तस्वीर के साथ की छेड़छाड़

कुछ दिन पहले, रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रणवीर सिंह इन न्यूड फोटोज की वजह से चर्चा का विषय बन गए थे। आपको बता दें, नकुल मेहता ने जो तस्वीर शेयर की है वह दरअसल रणवीर सिंह की है जिसके साथ उन्होंने छेड़छाड़ किया है। जी हां, नकुल मेहता ने जो तस्वीर शेयर की है वह एडिटेड है।

End of Article