दिव्यांका त्रिपाठी ने 'मोटापे' पर ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास, पोस्ट कर लिखा- 'दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 02:16 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने उन ट्रोलर्स को लताड़ लगाई जो उनके मोटापे पर कमेंट कर रहे हैं और प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने 'मोटापे' पर ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास, पोस्ट कर लिखा- 'दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं?'

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्ब्तें में इशिता भल्ला का रोल प्ले किया था जिसमें उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला और उन्हें बहुत पसंद किया गया। अब दिव्यांका पिछले कुछ समय से किसी सीरियल में तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुईं हैं। 

सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

दिव्यांका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया और उन ट्रोलर्स को लताड़ लगाई जो उनके बॉडी वेट को लेकर उनपर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'मेरे पास आदर्श महिला की छवि जैसा फ्लैट पेट नहीं है। इसी के साथ डील करो। मुझसे दोबारा मत पूछना कि मैं गर्भवती हूं या मोटी! पहले मैंने सोचा कि मैं वीडियो हटा दूं, लेकिन नहीं...मैं ऐसा नहीं करूंगी! आप लोग चाहते हैं कि लोग एक ही तरह से दिखें- अपना माइंड सेट बदलो।' 

दिव्यांका का ट्रोलर्स पर निशाना

दिव्यांका ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, 'मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं। आपको उन लोगों के साथ कितना कठोर होना चाहिए, जिन्हें वास्तव में शरीर के वजन की समस्या है। शर्मा है उन बेवकूफों पर, जिन्हें सोशल मीडिया पर संवेदनशीलता और संवेदनशीलता नहीं है! पहले यह वीडियो आजादी से डांस करने को लेकर था... अब यह आज़ादी से जीने के बारे में है।'

ऐसे लोगों को करती हूं ब्लॉक

दिव्यांका ने आगे लिखा कि वो ऐसे लोगों को ब्लॉक कर देती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं उन लोगों को ब्लॉक कर देती हूं जो मानसिक रूप से बदसूरत हैं। अगर वे बुरे हैं, तो मैं डेविल हूं।' दिव्यांका के फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

End of Article