उर्फी जावेद से भी ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी मां, तस्वीरें देखेंगे तो खा जाएंगे धोखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 02:57 PM IST

Uorfi Javed Mother Photos: बिग बॉस ओटीटी 1 में नजर आईं उर्फी जावेद की मां जाकिया सुल्ताना बेहद खूबसूरत हैं। देखें उर्फी जावेद की मां की ये तस्वीरें।

उर्फी जावेद से भी ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी मां, तस्वीरें देखेंगे तो खा जाएंगे धोखा
Photo Credit: Instagram

बिग बॉस ओटीटी 1 में नजर आईं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अक्सर अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और इन्हीं कपड़ों की वजह से वो ट्रोल होती हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जिन्हें उनका ये स्टाइल पसंद आता है। उर्फी के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं लेकिन क्या उनकी मां के बारे में आपको कुछ पता है?

बेहद खूबसूरत हैं उर्फी की मां

उर्फी की मां जाकिया सुल्ताना भी बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती देख आप एक बार को उर्फी को भूल जाएंगे। जाकिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं और उनकी खूबसूरती देख आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा कि वो पांच बच्चों की मां हैं। मालूम हो कि जाकिया ने अकेले अपने पांचों बच्चों की परवरिश की है। उर्फी जावेद ने यह खुलासा किया था कि बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। जिसके बाद उनकी मां ने ही अपने पांचों बच्चों को पाला है। जाकिया सोशल मीडिया पर एक्टिल हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

उर्फी की हैं तीन बहनें

उर्फी की तीन बहनें और एक भाई है। उनकी सबसे बड़ी बहन है उरूसा जावेद। इसके बाद उनकी बहन डॉली जावेद हैं और फिर आती हैं अस्फी जावेद। इसके बाद उनके भाई सलीम जावेद हैं जो सबसे छोटे हैं। उर्फी की सभी बहनें उन्हीं की तरह खूबसूरत हैं। 

फैमिली में है अच्छी बॉन्डिंग

उर्फी के परिवार की बात करें तो उनकी फैमिली में बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। उन सभी भाई बहनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि वो सभी एक दूसरे के कितने क्लोज हैं। उर्फी जावेद अपने भाई और बहनों से बहुत प्यार करती हैं। उर्फी जावेद जब भी अपने परिवार की तस्वीरें साझा करती हैं उनमें यह साफ देखा जा सकता है कि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ खूब मस्ती करती हैं। 

End of Article