मुंबई में होगा करण कुंद्रा का अपना ड्रीम हाउस, इतने करोड़ रुपए में एक्टर ने रजिस्टर किया घर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 03:43 PM IST

Karan Kundrra Bought New House In Mumbai: छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता करण कुंद्रा ने सपनों के शहर मुंबई में अपना ड्रीम हाउस लिया है। करण कुंद्रा के ड्रीम हाउस की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

मुंबई में होगा करण कुंद्रा का अपना ड्रीम हाउस, इतने करोड़ रुपए में एक्टर ने रजिस्टर किया घर 
Photo Credit: Instagram

Karan Kundrra Dream House In Mumbai: टीवी अभिनेता करण कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपने टीवी शो को लेकर तो कभी तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर करण कुंद्रा लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में करण कुंद्रा को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले पॉपुलर शो लॉकअप में देखा गया था। इस रियलिटी शो में करण कुंद्रा जेलर बने थे। फिलहाल करण कुंद्रा अपने और भी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपना एक सपना पूरा कर लिया है। खबरों के अनुसार करण कुंद्रा ने सपनों के शहर मुंबई में अपना ड्रीम हाउस खरीदा है। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही लोग अपने फेवरेट टीवी सितारे को बधाई देने लगे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, करण कुंद्रा ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक लैविश फ्लैट खरीदा है। कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा के इस ड्रीम हाउस से समुद्र का बहुत खूबसूरत नजारा दिखता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा का नया घर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है इसके साथ एक सूत्र ने यह भी बताया है कि करण कुंद्रा के नए घर में प्राइवेट लिफ्ट और स्विमिंग पूल भी है। अगर आप करण कुंद्रा के इस ड्रीम हाउस की कीमत सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। करण कुंद्रा ने मुंबई में जो घर लिया है उसकी कीमत तकरीबन 20 करोड़ रुपए है।

इन दिनों करण कुंद्रा को उनके म्यूजिक वीडियो बेचारी के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ वह डांस दीवाने जूनियर्स में बतौर होस्ट भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि करण कुंद्रा को जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी देखा जाएगा। बॉलीवुड अदाकारा इलियाना डिक्रूज और अभिनेता रणदीप हुडा की फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही करण कुंद्रा को जैकलिन फर्नांडिस के साथ खतरा खतरा शो में भी देखा गया था। 

End of Article