कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले लीक हुआ हिना खान की ड्रेस का स्केच, डायमंड से लदी ड्रेस में बिखेरेंगी अपना जलवा  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 02:34 PM IST

Hina Khan's Cannes Film Festival Dress Sketch Leaked: हाल ही में यह खबर आई थी कि हिना खान जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखने वाली हैं। लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले ही हिना खान की ड्रेस का सेक्च लीक हो गया है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले लीक हुआ हिना खान की ड्रेस का स्केच, डायमंड से लदी ड्रेस में बिखेरेंगी अपना जलवा  

Hina Khan's Cannes Film Festival Dress Sketch Leaked: टीवी अदाकारा हिना खान अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों खबरों में हिना खान की खूब चर्चा हो रही है। ऐसा इसीलिए क्योंकि छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा हिना खान एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखने वाली हैं। दर्शक एक बार फिर हिना खान को कान्स रेड कारपेट पर वाॅक करते हुए देख पाएंगे। इससे पहले अदाकारा ने वर्ष 2019 में कान्स रेड कारपेट पर वाॅक किया था। यह वही साल है जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिना खान ने डेब्यू किया था। उस दौरान हिना खान के लुक ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। हर जगह हिना खान के लुक की चर्चा हो रही थी। 

कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि हिना खान एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में वाॅक करते हुए नजर आएंगी। फिलहाल हिना खान ने अभी इस बारे पर अपने विचार साझा नहीं किए हैं। लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखने से पहले ही हिना खान के ड्रेस का स्केच लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर हिना खान के कान्स फिल्म फेस्टिवल ड्रेस का स्केच खूब वायरल हो रहा है। इस स्केच को देखने के बाद लोग ड्रेस के डिजाइन की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हिना खान के ड्रेस की तारीफ करते हुए लिखा शानदार तो वहीं कुछ लोगों ने यह बयान किया कि वह हिना खान को रेड कार्पेट पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसी बीच यह कहा जा रहा है कि हिना खान की इस ड्रेस में बीड्स और डायमंड्स जड़े होंगे। फिलहाल यह स्केच ब्लैक एंड वाइट में नजर आ रहा है इसीलिए इस ड्रेस का कलर अभी सामने नहीं आ पाया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग यह भी विचार कर रहे हैं कि इस ड्रेस का रंग कैसा होगा। लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में यह वही ड्रेस है जो हिना खान पहनने वाली हैं। 

End of Article