अनेरी वजानी और मोहसिन खान की चमकी किस्मत, 8 साल बाद नए प्रोजेक्ट में करेंगे स्क्रीन शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 01:33 PM IST

Aneri Vajani And Mohsin Khan To Share Screen Space: दर्शकों को छोटे पर्दे पर जल्द ही अनुपमा की अनेरी वजानी और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसिन खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह दोनों जल्द ही नए प्रोजेक्ट के लिए स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

अनेरी वजानी और मोहसिन खान की चमकी किस्मत, 8 साल बाद नए प्रोजेक्ट में करेंगे स्क्रीन शेयर

Aneri Vajani And Mohsin Khan Gets New Project: छोटे पर्दे पर निशा और उसके कजिन्स टीवी सीरियल ने धमाल मचा दिया था। जब यह टीवी सीरियल छोटे पर्दे पर रिलीज हुआ था तब इसने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस टीवी सीरियल के कलाकारों ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी थी। इसी टीवी सीरियल की वजह से अनेरी वजानी को पहचान मिली थी। इन दिनों अनेरी वजानी को छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में देखा जा रहा है। अनेरी वजानी के साथ इस निशा और उसके कजिन्स में मोहसिन खान को भी देखा गया था। अनेरी वजानी और मोहसिन खान की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। लेकिन वर्ष 2015 में जब यह टीवी सीरियल ऑफ एयर हो गया था तब दर्शकों का दिल टूट गया था। लेकिन हाल ही में यह खबर आ रही है कि दर्शक एक बार पर इन दोनों टीवी सितारों की एक साथ देख पाएंगे। 

दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक फिर दर्शकों को अनेरी वजानी और मोहसिन खान स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। जब से निशा और उसके कजिन्स टीवी सीरियल ऑफ एयर हुआ है तब से अनेरी वजानी और मोहसिन खान को एक साथ नहीं देखा गया था। लेकिन तकरीबन 8 साल बाद अब यह दोनों एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। 

टीवी अदाकारा अनेरी वजानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह साझा किया है कि वह जल्द ही मोहसिन खान के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। लेकिन अब तक इन दोनों टीवी सितारों के नए प्रोजेक्ट के बारे में कुछ पता नहीं चला है। अनेरी वजानी और मोहसिन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अदाकारा को अनुपमा टीवी सीरियल में देखा जा रहा है, वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद मोहसिन खान कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आए। 

End of Article