Devon Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged: छोटे पर्दे से आज एक अच्छी खबर सामने आई है। देवों के देव महादेव और सलीम अनारकली फेम सोनारिका भदोरिया (Sonarika Bhadoria) की सगाई हो गई है। आज सुबह टीवी अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं जिन्हें देखने के बाद हर कोई दंग रह गया (Sonarika Bhadoria Engagement)। जैसे ही सोनारिका भदोरिया की सगाई की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही उनके करोड़ों फैंस का दिल भी टूट गया। लेकिन सोनारिका भदोरिया के इंगेजमेंट की खास चीजों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। सगाई के लिए जगह और उनके ड्रेस ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनारिका भदोरिया ने अपने इंगेजमेंट की तस्वीरें (Sonarika Bhadoria Engagement Pictures) साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनारिका और उनके मंगेतर विकास पराशर समुद्र के किनारे ऑल व्हाइट ड्रेस में सगाई कर रहे हैं। सोनारिका भदोरिया और विकास पराशर की सगाई सपने से कम नहीं थी। इस तरह सगाई करना हर एक इंसान का सपना होता है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोमांटिक अंदाज में अपने घुटनों पर बैठकर विकास सोनारिका को अंगूठी पहना रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सोनारिका और विकास एक दूसरे को गले लगा रहे हैं तो तीसरे तस्वीर में विकास अपनी गर्लफ्रेंड को किस कर रहे हैं। चौथी तस्वीर में विकास सोनारिका भदोरिया को अपने घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं और अंत में वह एक्ट्रेस को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं।



जैसे ही सोनारिका भदोरिया ने यह तस्वीरें पोस्ट की वैसे ही शाहीर शेख, अशनूर कौर, अविका गौर, सौरभ राज जैन और अंकित राज समेत कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज ने उन्हें विश किया। वहीं सोनारिका भदोरिया के फैंस ने भी अपनी चहेती टीवी अदाकारा को शुभकामनाएं दीं।

