साउथ मूवीज

7 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी करेंगे Mammootty, धनुष की OM को लेकर कही बड़ी बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2026, 03:09 PM IST

Mammootty on OM Movie: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी (Mammootty) एक बार फिर तमिल फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटेड बढ़ गई है।

Image

धनुष की OM को लेकर ममूटी ने खोले कई राज (Image Source: IMDb/ Om Movie)

Mammootty on OM Movie: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी (Mammootty) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। मलयालम फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने के बाद वो अब एक बार फिर तमिल सिनेमा में नजर आने वाले हैं। उनकी इस वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ धनुष (Dhanush) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर ममूटी ने हाल ही में एक इवेंट में बात की। उन्होंने बताया कि इसकी कहानी में कई अलग-अलग पहलू हैं और ये सिर्फ एक आम एक्शन फिल्म नहीं है। एक्टर ने फिल्म के बारे में कुछ ऐसी बातें भी कहीं, जिससे इसे देखने की एक्साइटेड और बढ़ गई है।

ममूटी ने कही ये बात

एक्टर ममूटी सात साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। वो फिल्म ओम में नजर आएंगे। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक्टर ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि दर्शकों को इसमें क्या देखने को मिलेगा। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में कई कहानियां हैं। इनमें पहाड़ी इलाके में रहने वाले आम लोगों की कहानी के साथ-साथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) और धनुष (Dhanush) के किरदारों की कहानियां भी शामिल हैं। हालांकि, ममूटी ने फिल्म की कहानी का खुलासा करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, "इसमें कई कहानियां हैं। पहाड़ी इलाके में रहने वाले आम लोगों की एक कहानी है, साई पल्लवी की कहानी है, धनुष सर की कहानी है और भी बहुत कुछ है। मैं फिल्म की कहानी नहीं बताने वाला हूं।'

ममूटी ने की साई पल्लवी और धनुष की तारीफ

ममूटी ने अपने को-स्टार्स के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के दूसरे कलाकारों से उन्हें अभिनय के कुछ टिप्स सीखने की उम्मीद थी। ममूटी ने खास तौर पर साई पल्लवी के एक्सप्रेशंस और धनुष के किरदार की तारीफ की। ममूटी ने कहा, 'मैंने सोचा था कि फिल्म के कलाकारों से कुछ टिप्स सीखने को मिलेंगे। साई पल्लवी के चेहरे पर लगातार बदलते एक्सप्रेशंस देखने को मिलते हैं। वहीं, धनुष सर का किरदार शानदार है और यह उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक होगा।'

ममूटी ने बताया कैसी होगी 'ओम'

प्री-रिलीज इवेंट में ममूटी ने भले ही अपने भाषण को मजेदार बनाने की बात कही, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि फिल्म का मिजाज गंभीर होगा। उन्होंने इशारा किया कि 'ओम' दर्शकों को इमोशनल रूप से प्रभावित करेगी और लंबे समय तक उनके जेहन में रहेगी। उन्होंने कहा, 'मेरा भाषण मजेदार होगा, लेकिन फिल्म गंभीर होगी। यह आपकी त्वचा तक को छू जाएगी।' सात साल बाद ममूटी की तमिल सिनेमा में वापसी और फिल्म में धनुष और साई पल्लवी जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article