तेजस्वी प्रकाश के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, अखबार में फोटो छपने के बाद बदली थी किस्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 10:42 AM IST

Tejasswi Prakash Birthday: तेजस्वी प्रकाश 10 जून 2022 को अपना बर्थडे मना रही हैं। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ रिश्ते के कारण चर्चाओं में हैं। जानिए तेजस्वी प्रकाश के बारे में दिलचस्प बातें...

तेजस्वी प्रकाश के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, अखबार में फोटो छपने के बाद बदली थी किस्मत

Tejasswi Prakash Birthday: बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश 10 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। तेजस्वी प्रकाश का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। तेजस्वी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रोनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन से इंजीनियरिंग की है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में लाइफ ओके के शो 2612 से की थी। तेजस्वी बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन में भी काम कर चुकी हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने धरोहर अपनों की, स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों की, संगिनी जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। तेजस्वी प्रकाश साल 2017 में पहली बार सुर्खियों में रही थीं। सीरियल पहरेदार पिया की में एक्ट्रेस ने नौ साल के बच्चे के साथ रोमांस किया था। ये सीरियल अपने कंटेंट के कारण काफी विवादों में रहा था। कुछ वक्त बाद इस सीरियल पर बैन लगा दिया गया था। कुछ वक्त बाद ये सीरियल नए नाम रिश्ता लिखेंगे हम नया के नाम से आया था। 

सऊदी अरब में हुआ जन्म
तेजस्वी प्रकाश का जन्म सऊदी अरब के जद्दा शहर में हुआ है। तेजस्वी ने करीब चार साल तक भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली थी। तेजस्वी ने कॉलेज के दिनों से ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इंजीनियरिंग करने के  बाद उन्होंने कुछ देर एक प्रोजेक्टर पर भी काम किया। इस दौरान उनकी फोटो अखबार पर छपी तो जिंदगी बदल गई। इसके बाद तेजस्वी ने 'मुंबई फ्रेश फेस' जीता। इसके बाद कई प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें टीवी सीरियल के लिए ऑफर दिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 

तेजस्वी प्रकाश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस सीजन 15 में हुई। घर के अंदर दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई। तेजस्वी प्राकश और करण कुंद्रा के फैंस ने उन्हें तेजरन नाम दिया है। तेजस्वी फिलहाल गोवा में करण कुंद्रा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
 

End of Article