तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग मनाएंगी रोमांटिक जन्मदिन, गोवा के लिए रवाना हुआ कपल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 10:00 AM IST

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Leave for Goa: बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश अपना जन्मदिन मनाने के लिए बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा रवाना हो गई हैं।

तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग मनाएंगी रोमांटिक जन्मदिन, गोवा के लिए रवाना हुआ कपल

बिग बॉस 15 की विनर और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश शो के बाद से लगातार चर्चा में हैं। तेजस्वी की मुलाकात शो के दौरान करण कुंद्रा से हुई थी जहां दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर साथ में नजर आते हैं। अब तेजस्वी 10 जून को अपना रोमांटिक जन्मदिन मनाएंगी। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वो बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा रवाना हो गई हैं। 

इस लुक में आईं नजर

करण और तेजस्वी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान दोनों ट्विनिंग करते हुए व्हाइट आउटफिट में दिखे। तेजस्वी ने व्हाइट कर का रफल्ड स्लीव टॉप और व्हाइट पैंट्स पहनी। इसके साथ उन्होंने व्हाइट टोट बैग कैरी किया और व्हाइट हील्स पहनी। उन्होंने मिडल पार्टिंग कर लो पोनीटेल बनाई। तो वहीं दूसरी तरफ करण ने ग्रे पैंट्स के साथ लाइट शेड कुर्ता और मोजरी पहनी, जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे थे। मालूम हो कि इससे पहले इस साल फरवरी में दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में गोवा गए थे।

तेजस्वी ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मालूम हो कि गोवा रवाना होने से पहले तेजस्वी प्रकाश ने अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। तेजस्वी ने अपने फैंस और फोटोग्राफर्स के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने सेट पर केक काटा और अपने फैंस को खिलाया। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं थीं। बता दें कि तेजस्वी का ये 29वां जन्मदिन है। उनका जन्म 10 जून 1993 को हुआ था। 

वर्कफ्रंट

तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल नागिन छह में लीड रोल निभा रही हैं। तेजस्वी इसके अलावा रिएलिटी शो लॉक अप में बतौर वॉर्डन भी शामिल हुई थीं। तेजस्वी और करण की शादी को लेकर बात करें तो हाल ही में करण ने कहा था कि शादी में हो रही देर के लिए तेजस्वी जिम्मेदार हैं। करण ने कहा था तेजस्वी काफी बिजी हैं और इसी वजह से उनकी शादी में देर हो रही है। 

End of Article