Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Upcoming Music Video Baarish Aayi Hai Poster Unveiled: छोटे पर्दे के क्यूट और पाॅपुलर कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को जल्द ही उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में देखा जाएगा। सलमान खान के शो बिग बॉस में बनी यह जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। आए दिन यह दोनों टीवी सितारे अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जब से यह दोनों बिग बॉस के शो से बाहर आए हैं तब से फैंस इन्हें एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखना चाहते थे। अब फैंस का सपना पूरा होने वाला है क्योंकि जल्द ही तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को बारिश आई है म्यूजिक वीडियो में देखा जाएगा।
नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बारिश आई है म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा ने जहां बेबी पिंक कलर का शर्ट पहनी है वहीं तेजस्वी प्रकाश को पीले रंग की ड्रेस में देखा जा रहा है। आपको बता दें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के इस रोमांटिक गाने को जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। श्रेया घोषाल के साथ स्टेबिन बेन ने भी इस गाने को गाया है। बारिश आई है गाने का म्यूजिक जावेद मोहसिन ने दिया है वहीं इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

तेजस्वी और करण का यह गाना इस वर्ष 14 जुलाई को रिलीज होने वाला है। तेजस्वी प्रकाश ने इस गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'बारिश और म्यूजिक रोमांस के समान हैं। आपके सामने प्रेजेंट कर रहे हैं बारिश आई है गाना जो 14 जुलाई को जारी होगा।' इसके साथ टीवी अदाकारा ने यह भी लिखा कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है। इस अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का पोस्टर देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'इस गाने को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा पोस्टर है।'

