इस टीवी सीरियल की होगी अब छोटे पर्दे से छुट्टी, अमिताभ बच्चन का यह शो करेगा रिप्लेस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:43 PM IST

Mose Chhal Kiye Jaaye: सोनी टीवी के शोज में से एक मोसे छल किए जाए अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस टीवी सीरियल को अब अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन रिप्लेस करने वाला है।

इस टीवी सीरियल की होगी अब छोटे पर्दे से छुट्टी, अमिताभ बच्चन का यह शो करेगा रिप्लेस 
Photo Credit: Instagram

Mose Chhal Kiye Jaaye TV serial: टीवी शो मोसे छल किए जाए इस वर्ष 7 फरवरी को ऑन एयर हुआ था। लेकिन 6 महीने में ही अब इस टीवी शो की छोटे पर्दे से छुट्टी होने वाली है। कहा जा रहा है कि अगले महीने की 7 तारीख को मोसे छल किए जाए टीवी सीरियल बंद हो जाएगा। विधि पांड्या और विजयेन्द्र कुमेरिया स्टारर शो दर्शकों को खास आकर्षित नहीं कर पाया जितना की उम्मीद की जा रही थी। कहा जा रहा है कि अब इस टीवी सीरियल को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति रिप्लेस करने वाला है। इस टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस विधि ने खुद यह बताया कि सच में उनका टीवी शो अब बंद होने वाला है। 

टीवी एक्ट्रेस ने कहा 'हां हमारे टीवी शो का आखिरी एपिसोड 5 अगस्त को टेलीकास्ट होगा और हम लोग इस महीने के आखिरी तक शूटिंग को रैप करने की उम्मीद कर रहे हैं।' विधि की इस टीवी सीरियल में जर्नी बहुत छोटी रही है। इससे पहले अदाकारा को उड़ान टीवी सीरियल में देखा गया था जो तकरीबन साढ़े तीन साल तक चला था। इस पर बात करते हुए टीवी अदाकारा ने कहा 'उड़ान साढ़े तीन साल तक चला था। उस समय टीवी शो ज्यादा चलते थे। हालांकि अब हम ऐसे समय में हैं जहां अगर कोई शो काम करता है तो वह चलता है नहीं तो हमने ऐसे कई शोज देखे हैं जो तीन महीने के अंदर रैप हो जाते हैं। इसीलिए यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि ऑडियंस को अलविदा कहने से पहले हमने 6 महीने पूरे किए।' 

टीवी अदाकारा ने अपने को-स्टार विजयेन्द्र कुमेरिया पर बात करते हुए यह कहा कि 'ऑनस्क्रीन हम दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं लेकिन असल जिंदगी में यह एकदम उलटा है। किसी ऐसे इंसान के साथ काम करना अच्छा लगता है जिसके साथ आप 3 साल तक काम कर चुके हों और जो आपका 6 से 7 साल से दोस्त रहा हो।' अदाकारा ने कहा कि उनका और विजयेन्द्र का रिश्ता अब और बेहतर हो गया है। वह दोनों अब एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने लगे हैं।

End of Article