नागिन 6 TV सीरियल नहीं हो रहा ऑफ एयर, बंपर TRP ने किया एकता कपूर को ये फैसला लेने पर मजबूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:17 PM IST

Naagin 6 not Going Off Air after TRP hike: पिछले हफ्ते नागिन-6 ने तो अनुपमा को भी धूल चटा दी थी और नंबर-1 की दावेदारी पेश की थी। इसी बीच नागिन-6 के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है...

नागिन 6 TV सीरियल नहीं हो रहा ऑफ एयर, बंपर TRP ने किया एकता कपूर को ये फैसला लेने पर मजबूर

Naagin 6 after TRP hike: नागिन 6 टीवी सीरियल को पिछले 2 हफ्तों से जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। एकता कपूर के फेंटसी सीरियल ने टीआरपी रेस में जबरदस्त कमबैक किया है जो कि शो के लिए सबसे अच्छी बात है। तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल के शो ने 1.8 की रेटिंग से बढ़त के साथ टॉप-5 में एंट्री ली है। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते नागिन-6 ने तो अनुपमा को भी धूल चटा दी थी और नंबर-1 की दावेदारी पेश की थी। हालांकि इस हफ्ते नागिन-6 दूसरे नंबर पर काबिज रहा है। नागिन-6 की मजेदार कहानी को देखते हुए प्रशंसकों को लगता है कि अगले सप्ताह यह और भी बेहतर रेटिंग के साथ सामने आएगा। 

अभी तक जैसा कि हम देख रहे हैं प्रथा अपना बदला लेने वापस आ गई है। वो अपने दुश्मनों पर नजर रखने के लिए नई पहचान के साथ वापस आई है। कहानी में ऋषभ की मां, जुड़वा भाई और उर्वशी-महक से जुड़े नए ट्विस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया है। पहले खबर थी कि नागिन 6 को जुलाई के अंत तक पूरा किया जाना था, लेकिन अच्छे नंबरों के कारण इसे आगे बढ़ाया जा चुका है।

जी हां, अब नागिन-6 को एक्सटेंशन मिल चुका है सीरियल अब ऑफ एयर नहीं हो रहा है। शो में मनित जौरा और महक चहल भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश के प्रशंसक इस खबर से काफी उत्साहित हैं। अब नागिन 6 ऑनलाइन टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन टीवी नंबर चिंता का विषय थे। किसी शो की सफलता के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। सिम्बा नागपाल के प्रशंसक भी खुश हैं क्योंकि वह धारावाहिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब दर्शकों को लंबे वक्त तक दोनों के बीच की केमिस्ट्री नागिन-6 में देखने को मिलेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि नागिन सीरीज के फैन्स के लिए शो को मिला एक्सटेंशन बंपर खुशखबरी से कम नहीं है। 

End of Article