Sunil Grover Health Update: कोरोना पॉजीटिव भी थे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, हार्ट की सर्जरी के बाद अस्पताल से हुए डिसचार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 04:42 PM IST

Sunil Grover Health Update: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की छाती में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद हार्ट सर्जरी की गई थी। सुनील ग्रोवर को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जानिए अब कैसी है सुनील ग्रोवर की तबीयत...

Sunil Grover Health Update: कोरोना पॉजीटिव भी थे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, हार्ट की सर्जरी के बाद अस्पताल से हुए डिसचार्ज

Sunil Grover Discharged: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई थी। सुनील को दिल की बीमारी के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया था। यही नहीं, सुनील ग्रोवर को जिस वक्त अस्पताल में भर्ती किया गया था उस वक्त वह कोरोना पॉजीटिल थे। अब उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर आई है। सुनील को अस्पताल (Sunil Grover health) से छुट्टी मिल गई है। 

ई टाइम्स से बातचीत में डॉक्टर ने कहा, 'सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को छाती में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल जाने की सिफारिश की गई थी। ब्लड टेस्ट और ईसीजी के बाद पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें दवाएं दी गई और अब वह स्थिर हैं। इसके अलावा वह कोविड पॉजीटिव भी थे। हालांकि, उनमें कोई भी लक्षण नहीं थे, न ही कोई बुखार, न जुकाम। उन्हें ट्रीटमेंट दिया गया। एक हफ्ते बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई। इसमें पता चला की उनकी तीन आर्टरी ब्लॉक थी। इस वजह से 14 दिन पहले उनकी बायपास सर्जरी की गई। वह अब ठीक हो गए हैं और उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है।'

Sunil Grover gives a hilarious reason for not being able to go to  Switzerland for summer vacation - Times of India

करना होगा तीन हफ्ते आराम
डॉक्टर से जब पूछा गया कि क्या एक्टर जल्द ही काम शुरू कर सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'उन्हें सावधानी बरतनी होगी, अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी होगी और अपनी डाइट पर खास ध्यान देना होगा। उन्हें रोजाना चलना होगा और एक्सरसाइज करनी होगी। इसके अलावा उन्हें आराम करना होगा और दो से तीन हफ्ते तक आराम करना होगा। वह जल्द ही नॉर्मल लाइफ शुरू कर सकते हैं और अपने काम पर वापस लौट सकते हैं।'

Sunil Grover undergoes heart surgery; Simi Garewal, fans pray for his  speedy recovery - The Economic Times

फैंस मांग रहे हैं सलामती की दुआ
'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर ने करियर की शरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी। ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो 'चला लल्ला हीरो बनने' से हुई थी। 

सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वेट्रन एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने उनकी अच्छी सेहत के लिए ट्वीट किया है।  

End of Article