कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी, मुंबई के अस्पताल में हैं भर्ती, फैंस मांग रहे हैं लंबी उम्र की दुआएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 05:03 PM IST

डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे यादगार किरदारों को निभाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को दिल की बीमारी के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है।

कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी, मुंबई के अस्पताल में हैं भर्ती, फैंस मांग रहे हैं लंबी उम्र की दुआएं

Sunil Grover Heart Surgery : डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे यादगार किरदारों को निभाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को दिल की बीमारी के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। मुंबई के एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है।

प्रिय कलाकार की सर्जरी की खबर सामने आने के बाद लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। लोग उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। इस खबर को सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अब सुनील ग्रोवर की हालत ठीक है और सुधर रही है। 

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अभिनेता सुनील ग्रोवर शहर के एशियन अस्पताल में दिल की सर्जरी के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। उनकी तबियत ठीक है। सुनील को प्रार्थना और प्यार। विरल के इस पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने रिएक्ट किया है और कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

वहीं सुनील ग्रोवर की सर्जरी की खबर सोशल मीडिया और मीडिया में फैल गई तो तमाम सितारे भी उनके लिए चिंता करने लगे हैं। बॉलीवुड अदाकारा फ्लोरा सैनी ने भी कू ऐप पर सुनील ग्रोवर के जल्द ठीक होने की कामना की है।हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि ऐसा क्या हुआ कि अचानक सुनील को हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। 

'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करियर की शरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी। ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो 'चला लल्ला हीरो बनने' से हुई थी। वह 'हीरोपंती', 'बागी', 'जिला गाजियाबाद' और 'गजनी' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साथ ही वह वेबसीरीज 'सनफ्लॉवर' और 'तांडव' में भी काम किया। 
 

End of Article