Somi Ali ने पांच साल से नहीं की Salman Khan से बात, कहा- 'ब्रेकअप के बाद बनाई होगी कितनी गर्लफ्रेंड'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2021, 05:04 PM IST

Somy Ali on Salman Khan: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों विदेश में सेटल हैं। सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले पांच साल से सलमान खान के संपर्क में नही हैं। जानिए क्या कहा सोमी ने....

Somi Ali ने पांच साल से नहीं की  Salman Khan से बात, कहा- 'ब्रेकअप के बाद बनाई होगी कितनी गर्लफ्रेंड'

मुंबई. 90 के दशक की एक्ट्रेस सोमी अली इन दिनों  लाइमलाइट से दूर विदेश में सेटल हैं। एक वक्त सलमान खान की गर्लफ्रेंड रही सोमी अली ने आज तक शादी नहीं की है। सोमी अली ने अब सलमान खान से रिश्ते, फिल्मों में वापसी से लेकर कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सोमी अली ने सलमान खान से रिश्ते पर कहा, 'सलमान खान ने तब अपना होम प्रोडकशन शुरू किया था। उस वक्त वह फिल्म बुलंद में अपने अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। हम नेपाल की राजधानी काठमांडू में फिल्म की शूटिंग कर रहे थें। दुर्भाग्य से उस वक्त मैं फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर से अनबन हो  गई और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। यही हमारे रिश्ते की निशानी थी।'  

Somy Ali says she hasn't spoken to Salman Khan in five years, but remembers  his mother fondly | Bollywood - Hindustan Times

पांच  साल से नहीं की बात 
सोमी अली से पूछा कि क्या वह सलमान खान से संपर्क में हैं। इस पर सोमी अली ने कहा, 'मैं पिछले पांच साल से सलमान खान से बात नहीं की। मुझे लगता है कि लाइफ में आगे बढ़ना जरूरी है। हम दिसंबर 1999 में अलग हो गए थे। मुझे नहीं पता कि इसके बाद उनकी कितनी गलफ्रेंड रही थी।मुझे ये पता कि उनका एनजीओ बींग ह्यूमन फाउंडेशन काफी अच्छा काम कर रहा  है। मानसिक तौर पर भी सलमान से संपर्क नहीं रखना मेरे लिए अच्छा है।'

Somy Ali: We all have bad days; it is human to feel low sometimes | Hindi  Movie News - Times of India

नहीं करना चाहती शादी
शादी के सवाल पर सोमी अली कहती हैं, 'मैं शादी नहीं करना चाहती, मुझे लगता है 24 साल के बाद वह उम्र निकल गई है। अगर मुझे कोई पार्टनर मिलता है तो रहने के लिए तैयार हूं।' 

सोमी अली आगे कहती हैं, 'मेरे पार्टनर को समझना होगा कि मुझे रात दो बजे पुलिस ऑफिसर से फोन आ सकता है कि हमारे पास भारत से एक पीड़ित है, जो केवल हिंदी बोलती हैं। मुझे रात के दो बजे पायजामे में पुलिस स्टेशन जाना होगा।' 
 

End of Article