विदेशी बॉयफ्रेंड से जल्द शादी करेंगी शमा सिकंदर, इस‌ दिन जेम्स मिलिराॅन के साथ लेंगी सात फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 07:54 AM IST

Shama Sikander Wedding Date: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा शमा सिकंदर जल्द ही अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं। कोरोनावायरस के चलते वर्ष 2020 में उनकी शादी होने से टल गई थी लेकिन इस साल अदाकारा के घर में ढोल-नगाड़े बजने वाले हैं।

विदेशी बॉयफ्रेंड से जल्द शादी करेंगी शमा सिकंदर, इस‌ दिन जेम्स मिलिराॅन के साथ लेंगी सात फेरे
Photo Credit: Instagram

Shama Sikander And James Milliron Wedding Date: कोरोनावायरस के कारण हर एक व्यक्ति अपने घर में बंद हो गया था। इस खतरनाक वायरस से अपनी जान बचाने के लिए कई लोगों ने अपने इवेंट्स को भी टाल दिए थे। इस चक्कर में कई लोगों की शादी की तारीख भी टल गई थी। इन्हीं में से एक टीवी अदाकारा शमा सिकंदर हैं जिनकी शादी कोरोनावायरस की वजह से टालनी पड़ी थी। छोटे पर्दे के जानी-मानी अदाकारा शमा सिकंदर वर्ष 2020 में सितंबर के महीने में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली थीं। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से ऐसा हो नहीं पाया था। अब यह खबरें आ रही है कि अदाकारा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को नया नाम देंगी। वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ नए रिश्ते में बंध जाएंगी। 

इस दिन करेंगी शादी 

पिंकविला की खबर के अनुसार, ये मेरी लाइफ है फेम अदाकारा अब जल्द ही अपने विदेशी बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिराॅन के साथ शादी करने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार यह लव बर्ड्स इसी महीने में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। अदाकारा और उनके बॉयफ्रेंड के परिवार वालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शमा सिकंदर की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि  जेम्स के माता-पिता जल्दी शादी के लिए मुंबई पहुंचेंगे। लंबे समय से एक्ट्रेस के फैंस को उनकी शादी का इंतजार था। अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। 

शमा सिकंदर छोटे पर्दे की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपा कर नहीं रखा। वह अपने सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपने होने वाले पति यानी जेम्स मिलिराॅन और अपनी तस्वीरें साझा करती ही रहती हैं। अदाकारा द्वारा साझा किए जाने वाले रोमांटिक फोटोज और वीडियोज उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अदाकारा ने बताया था कि उनका रिश्ता जेम्स के साथ बहुत स्मूद है, और उनसे अच्छा जीवनसाथी अदाकारा को नहीं मिल सकता। 

End of Article