अनुष्का सेन की होगी धूम-4 में एंट्री? खतरों के खिलाड़ी की रह चुकीं सबसे यंगेस्ट कंटेस्टेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 11:03 PM IST

Anushka Sen in upcoming movie Dhoom 4?: अनुष्का सेन बचपन से इंडस्ट्री में हैं और कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। अब एक्ट्रेस के फैन्स उन्हें बॉलीवुड की हिट सीरीज में देखना चाहते हैं।

अनुष्का सेन की होगी धूम-4 में एंट्री? खतरों के खिलाड़ी की रह चुकीं सबसे यंगेस्ट कंटेस्टेंट

अनुष्का सेन छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक उनके कई टीवी शो हिट हो चुके हैं। अभिनेत्री ने बहुत कम उम्र में काफी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है। अपनी प्रतिभा से अनुष्का सेन हमेशा हमारा दिल जीतती आई हैं। यहां तक कि अनुष्का सोशल मीडिया स्टार हैं और अपने प्रशंसकों को यहीं अपने बारे में अपडेट करती हैं। 

एक्ट्रेस अनुष्का सेन एक फैशनिस्टा भी हैं और उनका स्टाइल गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है। वह बचपन से इंडस्ट्री में हैं और कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। अब अनुष्का सेन के फैन्स उन्हें बॉलीवुड की हिट सीरीज में देखना चाहते हैं। ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि धूम है। 

दरअसल अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बर्फ में स्नो बाइक की सवारी करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में धूम का ट्रैक लगाया है। इसी को देखकर प्रशंसकों का कहना है कि उन्हें 'धूम 4' में कास्ट किया जाना चाहिए।

अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में जी टीवी के शो यहां मैं घर घर खेली से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उसी साल उनका पहला म्यूजिक वीडियो हमको है आशा जारी हुआ था। 2012 में, वह टीवी धारावाहिक बाल वीर में मेहर का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं। 2015 में, वह बॉलीवुड फिल्म क्रेजी कुक्कड़ फैमिली में दिखाई दी थीं।

आपको बता दें, खतरों के खिलाड़ी 11 में भी अनुष्का सेन को देखा गया था। शो से उनको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उन्होंने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए दर्शकों का दिल लिया था। अनुष्का सेन ने टीवी शो झांसी की रानी, देवों के देव महादेव और बालवीर जैसे हिट शोज भी किए हैं।

End of Article