करण जोहर को Lock Upp में कैद करना चाहती हैं कंगना रनौत, यह सेलेब्स भी हैं विशलिस्ट में शामिल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 07:00 AM IST

Lock Upp Show: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत कि रियालिटी शो लॉकअप का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अदाकारा ने बताया कि वह अपने लॉकअप में किन बॉलीवुड सेलेब्स को रखना चाहती हैं। 

करण जोहर को Lock Upp में कैद करना चाहती हैं कंगना रनौत, यह सेलेब्स भी हैं विशलिस्ट में शामिल 
Photo Credit: Instagram

Kangana Ranaut's Wishlist For Lock Upp: बॉलीवुड जगत की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बेबाक अंदाज में अपने जवाब देने वाली अदाकारा अब डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में उनके शो लॉकअप का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ जहां अदाकारा ने बताया कि वह अपने लॉकअप में किन बॉलीवुड सेलेब्स को रखना चाहती हैं। अदाकारा ने कहा कि 'बहुत सारे लोग हैं जो डिजर्व करते हैं लॉकअप में होना फिल्म इंडस्ट्री में। और मेरे लॉकअप में मेरी फेवरेट कास्ट होगी... सबसे पहले तो मेरे बेस्ट फ्रेंड करण जोहर जी। मैं उन्हें वहां होस्ट करना चाहती हूं... और एकता कपूर।' 

इन सेलेब्स को सलाखों के पीछे रखना चाहती हैं कंगना रनौत

इसके बाद एकता कपूर ने मजाक करते हुए कहा कि 'मैं और करण लॉकअप में बैठकर खाने के बारे में बात करते रहेंगे। हम कंगना को भी अंदर बुला लेंगे और हम तीनों एक साथ खाना खाएंगे। जिसके बाद कंगना ने आगे बताया कि वह आमिर खान की बहुत सराहना करती हैं तो वह उन्हें भी अपने लॉकअप में रखना चाहेंगी। कंगना आगे कहती हैं कि 'मैं मिस्टर बच्चन से बहुत प्यार करती हूं। यह मेरे कंटेस्टेंट्स नहीं लेकिन मेरे विशलिस्ट में हैं। अदाकारा ने यह भी कहा कि वह कुछ पॉलीटिशियंस को भी लॉकअप में रखना चाहेंगी। इसके साथ उन्होंने यह कहा कि वह चाहती हैं कि उनके लॉकअप में विभिन्न क्षेत्रों के लोग रहें जैसे नेता, अदाकारा, शिक्षक, डिजाइनर्स और प्रोफेसर‌। 

कंगना के शो लॉकअप में कुल 16 कंटेस्टेंट होंगे जिन्हें कंगना रनौत होस्ट करेंगी। लॉन्च के दौरान, कंगना रनौत ने कहा कि वह खुद इस शो में व्यक्तिगत तौर से शामिल होंगी। कंगना रनौत के इस शो को 24 घंटे लाइव रखा जाएगा। यह शो एम एक्स प्लेयर और एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा।

End of Article