टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: खाने के चक्कर में Mary Kom से भिड़ीं Mahhi, Qazi Touqeer ने छुए कनिका मान के पैर

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी सारा ड्रामा हुआ। कनिका और खाने के नाम पर माही विज पूरे घर में हल्ला माचती हुई नजर आईं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे धमाके हो रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स रोज किसी न किसी बात पर लड़ रहे हैं, जिस वजह से बिग बॉस के घर में कभी शांति नहीं होती। इस शो में ग्रुप बन गए हैं, लेकिन इनमें भी बहसबाजी देखने के लिए मिलती है, लेकिन बीते एपिसोड में सभी घरवालों को बिग बॉस ने एक मजेदार टास्क दिया, जिसमें मजाक मस्ती हुई। हालांकि, इस टास्क से पहले माही विज और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त ड्रामा हुआ। दोनों खाने की वजह से काफी भिड़े। आइए आपको बताते हैं कि गुरुवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ? Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Prem Keetanu की स्क्रीनिंग में सलमान खान ने दिए एक से एक पोज, देखते रह गए लोग

    माही विज और मैरी कॉम में हुई बहस

    बिग बॉस के बीते एपिसोड की शुरुआत काजी और रीति से होती है। इसके बाद काजी माही, उदिति और अरिश्फा के साथ बैठते हैं, तो अरिश्फा, काजी को रीति के साथ दोस्ती करने पर ताने देती हैं। दूसरी तरफ माही घर में खाने का मुद्दा उठाती है। माही बोलती हैं कि उनके साथ खाने में भेदभाव होता है और फिर वह मैरी कॉम का पकौड़े बनाने का जिक्र करती हैं, जिसमें गुल्लू को ज्यादा मिले और उन्हें कम मिले। इस वजह से घर में काफी बवाल होता है। माही चिल्ला चिल्लाकर बोलती हैं कि राशन बिग बॉस का है और अब वह किसी की नहीं सुनने वाली। मैरी कॉम इस मामले में माही से बात करती हैं, लेकिन मामला शांत नहीं होता। मैरी कॉम से माही की खाने पर काफी लंबी बहस चलती है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Pratyusha Banerjee केस में 10 साल बाद आया बड़ा मोड़, एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को हाईकोर्ट से राहत

      टास्क में लव गिल का धमाका

      इसके बाद घरवालों को एक टास्क मिलता है, जिसमें लड़कियां हिस्सा लेती हैं और उन्हें भागकर माइक उठाना होता है, जो लड़की सामने टेबल पर रखे माइक को उठाती हैं, वो किसी भी लड़के को गेम से आउट कर सकती है। लव गिल गेम में सबसे ज्यादा माइक उठाती हैं और वो स्काउट-यंग को छोड़कर सबको गेम से बाहर कर देती हैं। इस मौके पर लव काजी को टास्क देती हैं कि वह सब लड़कियों के पैर छुए। काजी ऐसा करते हुए कनिका मान का भी पैर छूते हैं।

      रीति तिवारी होंगी इविक्ट

      शो में आगे कैप्टेंसी के तीनों दावेदार यंग, माही और उदिति को कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है और वहां पर उस एक कंटेस्टेंट का नाम पूछा जाता है, जो गेम में सही नहीं है। इस मौके पर माही मैरी कॉम का नाम लेती हैं और यंग-उदिति रीति का नाम लेते हैं। इस फैसले के बाद रीति शो से बाहर हो सकती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article