बॉलीवुड

Nushrratt Bharuccha का बाली में हुआ एक्सीडेंट !! अस्पताल में हुईं भर्ती

Nushrratt Bharuccha Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं। इस दौरान वहां उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Image

नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट हुआ! (Pic Credit: Instagram)

Nushrratt Bharuccha Hospitalised in Bali: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में नुसरत एक वर्क कमिटमेंट के सिलसिले में बाली गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत को इस दुर्घटना में चोट लगी है। फिलहाल एक्ट्रेस का बाली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 First Review: अजय देवगन ने फिर जीता दिल, जयदीप अहलावत की एक्टिंग भी कमाल)

बाली में वर्क ट्रिप के दौरान नुसरत भरूचा हुईं हादसे का शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत भरूचा ने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते बाली विजिट की थी। अपना काम खत्म होने के बाद नुसरत ने अपनी ने कुछ दिनों तक यहां रुकने फैसला किया था। इसी दौरान उनके साथ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। NDTV से बातचीत में सूत्रों ने बताया कि नुसरत हादसे में घायल हुई हैं। इस समय उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नुसरत को इस हादसे में किस तरह की चोट लगी है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से पहले नुसरत ने बाली से सोशल मीडिया पर पिक्स भी शेयर की थीं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर ने 50 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन)

चोट के बारे ज्यादा जानकारी नहीं आई सामने

नुसरत भरूचा की मेडिकल कंडीशन को लेकर अभी कोई डिटेल्स पब्लिक में नहीं है। केवल यह पता चला है कि दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। नुसरत की फैमिली की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा जल्द ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि दोनों पहली बार ऑनस्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article