तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लात मारकर शैलेश लोढ़ा अब होस्ट करेंगे ये टीवी शो, बोले- बहुत खुश हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 11:19 PM IST

Shailesh Lodha To Host Waah Bhai Waah: टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा अब नए टीवी शो को होस्ट करने वाले हैं। अपने नए शो के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि वह बहुत खुश हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लात मारकर शैलेश लोढ़ा अब होस्ट करेंगे ये टीवी शो, बोले- बहुत खुश हूं
Photo Credit: Instagram

Shailesh Lodha To Host Waah Bhai Waah: जाने-माने टीवी एक्टर और राइटर शैलेश लोढ़ा अब नए टीवी शो को होस्ट करने वाले हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा अब पोएट्री शो वाह भाई वाह में नजर आएंगे। इस टीवी शो में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मशहूर कवि और कवित्री आएंगे। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि क्या शैलेश लोढ़ा अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा को क्विट करने वाले हैं या नहीं। उन्होंने अपने नए शो के बारे में बात करते हुए यह कहा कि वह इसके लिए बहुत उत्साहित हैं और खुश हैं। 

वाह भाई वाह टीवी शो के बारे में बात करते हुए शैलेश लोढ़ा ने यह कहा कि 'मैं वाह भाई वाह का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। एक कवि होने के नाते इस शो का फॉर्मेट मेरे दिल के बहुत करीब है। और मैं शुक्रगुजार हूं कि यह चैनल हमारे देश के कवियों को और उनके टैलेंट को प्रमोट करने के लिए यह शो लेकर आया। मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि ऑडियंस को यह शो बहुत पसंद आएगा जो उन्हें उत्साह से भर देगा।' इसके साथ ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए शैलेश लोढ़ा ने अपने पुराने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर बात करने से इंकार कर दिया।

वाह भाई वाह के लाॅन्च के दौरान शैलेश लोढ़ा से यह पूछा गया था कि क्या वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को क्विट कर रहे हैं तब शैलेश ने यह कहा कि 'आज हम यहां वाह भाई वाह के लिए हैं तो सिर्फ उसकी ही बात करते हैं' फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि क्या शैलेश लोढ़ा सच में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़कर जा रहे हैं या नहीं। दूसरी ओर इस टीवी शो का प्रोडक्शन हाउस अब दिशा वकानी को रिप्लेस करने के लिए किसी एक्ट्रेस को ढूंढ रहा है, लेकिन शैलेश लोढ़ा को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं मिला है। 

End of Article