SSK 2: शादीशुदा हैं टीवी की नई सिमर Radhika Muthukumar, जानें ससुराल सिमर का 2 की बहू और स्टारकास्ट की डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2021, 09:18 PM IST

Sasural Simar Ka 2 Radhika Muthukumar Details: ससुराल सिमर का-2 में दूसरी पीढ़ी पर फोकस किया जाएगा। इसबार सीरियल में नई सिमर के रोल अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार नजर आने वाली हैं....

SSK 2: शादीशुदा हैं टीवी की नई सिमर Radhika Muthukumar, जानें ससुराल सिमर का 2 की बहू और स्टारकास्ट की डिटेल

ससुराल सिमर का को टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज में गिना जाता है, जिसने दर्शकों का सात साल तक मनोरंजन किया। ससुराल सिमर का अब सीजन 2 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। सीरियल में दीपिका कक्कड़ वापस नजर आएंगी और सिमर की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। दीपिका कक्कड़ के साथ उनके पति शोएब इब्राहिम भी प्रेम की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि ससुराल सिमर का-2 में दूसरी पीढ़ी पर फोकस किया जाएगा। 

इसबार सीरियल में नई सिमर नजर आने वाली है। दूसरी पीढ़ी की सिमर का रोल अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार निभाएंगी। जो कि एक सरल स्वाभाव वाली दयालु लड़की होगी। राधिका मुथुकुमार का किरदार अपने परिवार के मूल्यों को दर्शाता नजर आएगा। आपको बता दें, राधिका रियल लाइफ में मैरिड हैं। उन्होंने मार्च 2020 में लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने अपने लव पार्टनर अभिषेक से शादी की थी। 

संस्कारी बहू का रोल करेंगी राधिका मुथुकुमार 
टीवी अदाकारा राधिका मुथुकुमार अब दीपिका कक्कड़ के शो में सिमर का मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। राधिका मुथुकुमार इससे पहले सीरियल क्या हाल मिस्टर पांचाल और रंगीला रायबा में नजर आ चुकी हैं। टीवी शोज में राधिका मुथुकुमार (Radhika Muthukumar) ने एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। अब 'ससुराल सिमर का 2' में भी राधिका मुथुकुमार बहू बनकर फैंस का मनोरंजन करेंगी। 

सिमर का आइकॉनिक रोल निभाने के लिए एक्साइटेड हैं राधिका मुथुकुमार
राधिका मुथुकुमार ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था, 'ऐसा बहुत कम होता है। जब किसी नए कलाकार को आइकॉनिक किरदार निभाने का मौका मिलता है। सिमर टीवी की एक बड़ा नाम है। इस शो का हिस्सा बनकर मुझे गर्व हो रहा है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होगा।'

ऐसी है 'ससुराल सिमर का 2' की स्टारकास्ट
खबरों के अनुसार, अविनाश मुखर्जी मेल लीड की भूमिका निभाएंगे। वहीं 'ससुराल सिमर का 2' में करण शर्मा भी लीड रोल में होंगे। वहीं तान्या शर्मा को सेकंड लीड की भूमिका में देखा जाएगा। अन्य कलाकारों में शीतल ठक्कर, आरव चौधरी, वसीम मुश्ताक, लीना प्रभु, मीरा मिश्रा, रक्षित वाही, अविनाश साहिजवानी भी शामिल हैं। 

End of Article