दुपट्टे वाले सीन पर ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस संगीता घोष ने दी सफाई, कहा- 'हमें पहले से पता...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 03:07 PM IST

Sangeeta Ghosh on viral clip: कलर्स टीवी के सीरियल स्वर्ण घोष की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब शो की एक्ट्रेस संगीता घोष ने इस पूरे सीन पर अपनी सफाई दी है।

दुपट्टे वाले सीन पर ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस संगीता घोष ने दी सफाई, कहा- 'हमें पहले से पता...

मुंबई. टीवी सीरियल स्वर्ण घर से सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस संगीता घोष के गले में दुपट्टा फंस गया है। क्लिप वायरल होने के बाद इस पर कई मीम्स बन रहे हैं। यही नहीं, यूजर्स मेकर्स को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। अब इस पूरा मामले में एक्ट्रेस संगीता घोष ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। संगीता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। 

संगीता घोष ने एक नोट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'मैं सभी चीजों को मजाक में लेती हूं। मैंने खुद इस वीडियो के साथ इसी तरह का रिएक्ट किया है। मेरा मानना है कि जब जनता आपको प्यार और तारीफ देती है तो उसके पास आपकी आलोचना करने का भी हक होता है। मैंने ये बात अपने सेट पर सबको बताई कि हम लोग वायरल हो रहे हैं। चाहे जिंदगी हो या फिर शो हम गलतियां करते हैं और आगे बढ़ते हैं। जैसे हमने योजना बनाई थी, सीन स्क्रीन पर वैसे नहीं आ पाया। हमारी टीम को पहले ही एहसास हो गया था कि चूक कहां पर हुई है।'

Sangeeta Ghosh

संगीता ने लिखा, 'शो है प्रोग्रेसिव'
संगीता घोष सोशल मीडिया पर अपने  पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'एक्टर होने के नाते हम ये तय नहीं करते लेकिन, अगली बार सब सावधान रहेंगे। ये शो काफी प्रोग्रेसिव है। लोगों ने इसकी कंटेंट की तारीफ की है। ये बात सच है कि हम थोड़ा गड़गड़ हो गए हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि हम लोग मेहनत नहीं कर रहे हैं। टीवी कई सारे संवेदनशील मामले में उठाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैंने भी अपने करियर में बहुत अच्छे काम किए हैं। शुक्रिया।' संगीता घोष।'

Sangeeta Ghosh

क्या दिखाया है वायरल क्लिप
आपको बता दें कि कलर्स टीवी के शो के वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि संगीता का किरदार स्वर्ण कंवलजीत बेदी अपना दुपट्टा कंधे पर डालने के लिए उसे पीछे की तरफ फेंकती है। दुपट्टा पंखे में फंस जाता है। पंखा दुपट्टे को अपनी तरफ खींचता है और संगीता का गला कसने लगता है। 

अजय चौधरी उर्फ अजीत लांबा दुपट्टा गले से निकालता है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता है। वहीं, सभी लोग तमाश देखते हैं। थोड़े देर बाद अजीत अपने दांत से दुपट्टे को फाड़ता है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी सोशल मीडिया पर इस सीन को ट्रोल किया है।   

End of Article