TV Actor Sameer Sharma Death: क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम समीर शर्मा ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 01:48 PM IST

Sameer Sharma TV Actor Suicide: कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, इस प्यार को क्या नाम दूं और फिलहाल ये रिश्ते हैं प्यार के टीवी शो में नजर आ रहे अभिनेता समीर शर्मा ने सुसाइड कर ली है...

TV Actor Sameer Sharma Death: क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम समीर शर्मा ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव
Photo Credit: Instagram

टीवी अभिनेता समीर शर्मा का निधन हो गया है। टीवी सीरियल कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, इस प्यार को क्या नाम दूं और फिलहाल ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आ रहे समीर शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। कथित तौर पर मुंबई में अपने घर पर समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली। अभिनेता को बुधवार की रात मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस भवन में उनके घर में मृत पाया गया। समीर को शव रसोई की छत से फांसी से लटका पाया गया। 

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अभिनेता समीर शर्मा ने इस साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान सोसाइटी के चौकीदार ने शव देखा और बाकी लोगों से संपर्क किया। हालांकि, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे समीर शर्मा

अभिनेता समीर शर्मा को अंतिम बार स्टार प्लस पर आ रहे टीवी शो ये रिश्ते हैं प्यार के में देखा गया था। शो में समीर कुहू के (कावेरी प्रियम) पिता की भूमिका निभा रहे थे। आपको बता दें, समीर शर्मा स्वस्थ्य संबंधी किसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे। इसकी वजह से वो काफी परेशान भी रहते थे। हालांकि लंबे इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे और बाद में उन्होंने एक्टिंग में वापसी भी की थी। 

2 दिन पहले कर ली थी समीर शर्मा ने सुसाइड

अभिनेता समीर शर्मा की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने अंडर में ले लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। सिक्योरिटी गार्ड के देखने के बाद अब मौत की जानकारी सामने मिल सकी है। 

End of Article