जानिए अब कहां पर हैं साथ निभाना साथिया की 'राशि' रुचा हसब्निस, कभी एक एपिसोड की इतनी लेती थीं फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2021, 09:56 AM IST

साथ निभाना साथिया की राशि यानी रुचा हसब्निस आज अपना बर्थडे मना रही हैं। साथ निभाना साथिया के बाद रुचा ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। जानिए अब कहा हैं रुचा...

जानिए अब कहां पर हैं साथ निभाना साथिया की 'राशि' रुचा हसब्निस, कभी एक एपिसोड की इतनी लेती थीं फीस

मुंबई. टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया की राशि यानी रूचा हसबनीस आज (8 फरवरी) को अपना बर्थडे मना रही हैं। साल 2020 में यशराज मुखाते के 'रसोड़े में कौन था' वीडियो से चर्चा में आई थीं।

रूचा का जन्म 8 फरवरी 1988 को मुंबई में हुआ है। वह अपने पिता रमेश हसबनीस व रेशमा हसबनीस की इकलौती बेटी हैं। रुचा ने मुंबई के वी जी वेज कॉलेज से बी.कॉम और मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ कामर्स की डिग्री हासिल की है।

रुचा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने साल 2009 मराठी टीवी सीरियल चार चौघी से डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2010 में साथ निभाना साथिया में नजर आई थीं। 

इतनी लेती थीं फीस 
रुचा ने साल 2010 से 2014 तक साथ मैंने साथिया में काम किया। साल 2011 में रुचा बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रुचा एक एपिसोड में 30 हजार रुपए चार्ज करती हैं। 

बॉयफ्रेंड के साथ सगाई के बाद रुचा ने सीरियल को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद सीरियल में राशि के किरदार की मौत के बाद इस किरदार को खत्म कर दिया था।

विदेश में हैं सेटल
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुचा ने 26 जनवरी 2015 में अपने बचपन के दोस्त राहुल जगदाले से शादी की थी। ये शादी मराठी रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। 

साल 2019 में रुचा एक बच्ची की मां बनीं थीं। रुचा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वह अपनी बेटी के साथ कई फोटो शेयर करती हैं। इसके अलावा पिछले साल उनके पिता का कोरोना के कारण निधन हो गया था।
 

End of Article