रुबीना दिलाइक हुईं टास्क के दौरान बुरी तरह चोटिल, खतरों के खिलाड़ी 12 से सीधे ले जाना पड़ा अस्पताल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 11:24 AM IST

Rubina Dilaik Gets Injured in Khatron Ke Khiladi 12: रुबीना दिलाइक आइस टास्क के दौरान भी बुरी तरह से चोटिल हुई थीं। उनके हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। अब एकबार फिर से टीवी एक्ट्रेस घायल हो गई हैं...

रुबीना दिलाइक हुईं टास्क के दौरान बुरी तरह चोटिल, खतरों के खिलाड़ी 12 से सीधे ले जाना पड़ा अस्पताल

Rubina Dilaik Injured in Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' टेलीविजन पर प्रीमियर होने के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। ताजा एपिसोड ने अभिनेत्री रुबीना दिलाइक के स्वास्थ्य पर भारी असर डाला। क्योंकि वह टास्क के दौरान एक बड़ी ऊंचाई से पानी में गिर गईं। इसकी वजह से रुबीना दिलाइक के पैरों और हाथों में चोटें आई हैं। एक्ट्रेस को ब्रीथलेसनेस का भी सामना करना पड़ा। रुबीना दिलाइक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उन्हें दिन भर आराम करने की सलाह दी गई। 

वैसे यह पहली बार नहीं है जब रुबीना दिलाइक किसी टास्क के दौरान चोटिल हुई हैं। इससे पहले आइस टास्क के दौरान भी एक्ट्रेस बुरी तरह से चोटिल हुई थीं। उनके हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। अब हाल के एपिसोड में होस्ट रोहित ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस हफ्ते ग्रुप में टास्क करेंगे और टास्क में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर ग्रुप के लीडर का चयन किया जाएगा। जब रुबीना की बारी आई तो हाइट और वॉटर स्टंट करते हुए वो बुरी तरह घायल हो गईं। रुबीना की टीम ने केवल 4 कंटेस्टेंट के साथ कार्य किया, जबकि मोहित मलिक ने अपने पांच सदस्यों के साथ स्टंट किया। 

मोहित और तुषार ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया और टास्क को पूरा किया। वे दोनों टीम लीडर बन गए। दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस 15 की विजेता रुबीना KKK12 की सबसे मजबूत और शीर्ष दावेदारों में से एक है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तो ये तक कहा जा रहा है कि रुबीना ही स्टंट आधारित रियलिटी शो की विजेता हैं।

पिछले महीने जब खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर वापस लौटते वक्त रुबीना को मुंबई एयरपोर्ट पर पति अभिनव शुक्ला ने रिसीव किया था तो उन्होंने उनको शो की विजेता बताया था। हालांकि रुबीना, अभिनव को ऐसा करने से रोक रही थीं।

End of Article