रिया चक्रवर्ती को बिग बॉस 15 के लिए मिला हर हफ्ते 35 लाख रुपए का ऑफर, एक्ट्रेस ने कहा - NO?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2021, 03:26 PM IST

Rhea Chakraborty Bigg Boss 15 offer: कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि रिया चक्रवर्ती, बिग बॉस 15 शो का हिस्सा होंगी और प्रीमियर नाइट में प्ररफॉर्मेंस करती दिखाई देंगी। अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है...

रिया चक्रवर्ती को बिग बॉस 15 के लिए मिला हर हफ्ते 35 लाख रुपए का ऑफर, एक्ट्रेस ने कहा - NO?

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में अचानक अफरा तफरी मच गई थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और इसका खुलासा तब हुआ जब अभिनेता का निधन हो गया। 14 जून 2020 को सुशांत को उनके बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाया गया था और रिया को उनके खिलाफ लगाए गए कई आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया था। यहां तक कि सुशांत के पिता ने भी रिया, उनके भाई और तीन अन्य के खिलाफ अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

सीबीआई, ईडी और एनसीबी एक साथ रिया से पूछताछ कर रहे थे और अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि 14 दिनों के बाद रिया को रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के बाद, रिया धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में वापस आ रही है और शूटिंग के लिए अपने घर से बाहर निकल रही है। पिछले कुछ हफ्तों से अफवाहें हैं कि रिया चक्रवर्ती, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा होंगी, हालांकि लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

रिया चक्रवर्ती ने ठुकराया करोड़ों का ऑफर?
कुछ दिनों पहले रिया को अंधेरी के एक स्टूडियो में स्पॉट किया गया था। यहां कई अन्य कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी वहां मौजूद थे। इसी के बाद से बिग बॉस सीजन 15 में उनकी भागीदारी के बारे में अफवाहें आने लगीं। कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि रिया शो का हिस्सा हैं और वो प्रीमियर नाइट में प्ररफॉर्मेंस करती दिखाई देंगी। हालांकि, ईटाइम्स की नई रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री ने स्पष्ट रूप से 35 लाख रुपये पर वीक का बिग बॉस 15 के प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

कथित तौर पर, रिया चक्रवर्ती अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बॉलीवुड और साउथ में डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स से मिल रही हैं। उन्होंने इसीलिए रियलिटी शो का हिस्सा बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ना ही वो 2 अक्टूबर को होने जा रहे बिग बॉस 15 प्रीमियर का हिस्सा होंगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया आखिरी बार रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आई थीं। यह फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुवीर यादव और सिद्धांत कपूर भी अहम रोल में थे।

End of Article