करण जौहर नहीं अब यह अभिनेता संभालेगा बिग बॉस ओटीटी 2 की कमान, जानें कब होगा यह शो ओटीटी पर स्ट्रीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 06:30 PM IST

Bigg Boss OTT 2 Host: हाल ही में यह खबर आई है कि बिग बॉस ओटीटी 2 पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है। लेकिन दूसरे सीजन में बॉलीवुड का एक जाना-माना अभिनेता करण जौहर को रिप्लेस करने वाला है।

करण जौहर नहीं अब यह अभिनेता संभालेगा बिग बॉस ओटीटी 2 की कमान, जानें कब होगा यह शो ओटीटी पर स्ट्रीम
Photo Credit: Instagram

Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 के सक्सेस के बाद लोग बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में करण जौहर को यह शो होस्ट करते हुए देखा गया था। करण जौहर इस शो की वजह से काफी सुर्खियों में भी रहे थे। लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि जल्द ही दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन देखने को मिलेगा लेकिन इस सीजन में करण जौहर को बॉलीवुड का एक मशहूर अभिनेता रिप्लेस करने वाला है। फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में करण जौहर रिप्लेस हो जाएंगे या नहीं। 

हाल‌ ही में एक सूत्र ने आईएएनएस को यह जानकारी दी है कि 'इस शो के मेकर्स ने दूसरे सीजन पर‌ काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन उन्हें करण जौहर से डेट्स‌ नहीं मिलीं, इसलिए उन्होंने करण जौहर की जगह रणवीर सिंह को फाइनल कर‌ लिया है, जो इस शो‌ को‌ होस्ट करेंगे। इससे पहले भी रणवीर सिंह ने चैनल के साथ एक रियलिटी शो, द बिग पिक्चर पर काम किया था।' अगर बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की बात की जाए तो इसमें निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, जीशान खान और ऊर्फी जावेद समेत कई सेलिब्रिटीज को देखा गया था। दिव्या अग्रवाल इस शो की विनर रही थीं वहीं निशांत भट्ट रनरअप थे। 

कहा जा रहा है कि, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में महेश शेट्टी, पूजा गौर और कांची सिंह को देखा जाएगा। खबरों के अनुसार, इन टीवी सेलिब्रिटीज को सीजन 2 के लिए फाइनल कर लिया गया है। वहीं सोर्स ने यह भी जानकारी दी है कि इस शो के मेकर्स ने दूसरे सीजन के लिए संभावना सेठ और पूनम पांडे को भी अप्रोच किया है। फिलहाल इन दोनों टीवी अदाकाराओं ने शो साइन नहीं किया है। 

End of Article