क्या पर्दे पर जल्द वापस लौटेगा CID? 'एसीपी प्रद्युमन' शिवाजी साटम ने दिया ये बड़ा हिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 05:02 PM IST

Shivaji Satam on CID: टीवी सीरियल सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम फिल्म द क्रिएटर के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे। इस दौरान शिवाजी ने सीआईडी ने नए सीजन पर हिंट दिया। जानिए क्या कहा शिवाजी साटम ने..

Shivaji Satam on CID new season: देश के सबसे लंबे वक्त तक चलने वाले टीवी सीरियल सीआईडी की टीम का रीयूनियन हुआ है। शो की कास्ट शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन), दयानंद शेट्टी (दया) फिल्म द क्रिएटर की ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक बार फिर मिले। वहीं, सीआईडी की वापसी पर शिवाजी साटम ने कहा, 'हो सकता है, कौन जानता है। प्रोड्यूसर और दूसरे लोग इस पर मंथन कर रहे हैं। हालांकि, ये पहले जैसा सीआईडी नहीं होगा। मैं केवल ये प्रार्थना करता हूं कि ये जल्द से जल्द वापस लौटे। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, शो में हमारे कुछ करीबी ने बताया कि वह सीआईडी को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।     

End of Article