शक्तिमान की सिल्वर स्क्रीन पर होगी वापसी, अब मुकेश खन्ना नहीं रणवीर सिंह बनेंगे सुपरहीरो?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 12:45 PM IST

Ranveer Singh approached for Shaktimaan role!: अब जल्द ही शक्तिमान पर फिल्म बनने वाली है और इसकी मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्ट के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से संपर्क किया गया है....

शक्तिमान की सिल्वर स्क्रीन पर होगी वापसी, अब मुकेश खन्ना नहीं रणवीर सिंह बनेंगे सुपरहीरो?

Ranveer Singh will play Shaktimaan role!: जब भी बात छोटे परदे के सुपरहीरो शोज की आती है तो इसमें सुपरहिट शो शक्तिमान को कैसे भूला जा सकता है। आज तक शक्तिमान को कोई नहीं भूल पाया है। यह 13 सितंबर, 1997 से 27 मार्च, 2005 तक प्रसारित होने वाला सबसे हिट भारतीय सुपरहीरो टेलीविजन शो था, जिसे फैन्स का खूब प्यार मिला था। अब जल्द ही शक्तिमान पर फिल्म बनने वाली है और इसकी मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। 

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्ट के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्माताओं को लगता है कि रणवीर सुपरहीरो के किरदार में परदे पर नैचुरल करिश्मा लाने में सक्षम होंगे। चूंकि अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्में पाइपलाइन में हैं लेकिन उनकी टीम के साथ बातचीत जारी है।

90 के दशक में भारत के फेवरेट सुपरहीरो बने शक्तिमान का पर्याय बन चुके मुकेश खन्ना इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। फिल्म का टीजर इस साल फरवरी में जारी किया गया था और घोषणा की गई थी कि 'भारत के प्रमुख सुपरस्टारों में से एक टाइटल भूमिका निभाएगा।' फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने टीजर शेयर किया था। जिसमें लिखा था, 'द आइकॉनिक शक्तिमान टू द बिग स्क्रीन... इस बार #शक्तिमान सिनेमा के लिए बनाया जाएगा। भारत के प्रमुख सुपरस्टारों में से एक इसे भूमिका निभाएगा। साथ ही एक टॉप नाम निर्देशित करेगा।'

टेलीविजन सीरीज की बात करें तो यह 8 साल तक चली थी। इसमें मुकेश खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वैष्णवी, किटू गिडवानी, टॉम ऑल्टर, शिखा स्वरूप, गजेंद्र चौहान और कई अन्य अभिनेता इस शो का हिस्सा थे। शक्तिमान शो का वीकेंड पर राज था और ये बच्चों का पसंदीदा सुपरहीरो था जिसे परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते थे। यह शो कई अन्य टीवी चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में प्रसारित किया गया था।

End of Article