अनुपमा बनीं रणबीर कपूर की टीचर, नन्हे मेहमान के आने से पहले दे रहीं खास ट्रेनिंग- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 03:08 PM IST

Ranbir Kapoor learning father duties: रणबीर कपूर को पिता बनने से पहले हमारी टीवी की अनुपमा उर्फ ​​रूपाली गांगुली खास ट्रेनिंग देने वाली हैं। उनका एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर को एक बच्चे को संभालते देखा जा सकता है...

अनुपमा बनीं रणबीर कपूर की टीचर, नन्हे मेहमान के आने से पहले दे रहीं खास ट्रेनिंग- Video

Ranbir Kapoor learning father duties video: बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया ने हाल ही में एक क्यूट पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। ये कपल फिलहाल एक-दूसरे से अलग अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। हालांकि अपने पहले बच्चे को लेकर आलिया और रणबीर दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं बच्चे के आने के पहले रणबीर कपूर ने पिता की जिम्मेदारी सीखना भी शुरू कर दी है। 

रणबीर कपूर जल्द ही एक म्यूजिकल टीवी शो रविवार विद स्टार परिवार में नजर आएंगे। शो में रणबीर कपूर को एक विशेष अतिथि के रूप में देखा जाएगा। यहीं पर रणबीर को पिता बनने से पहले हमारी टीवी की अनुपमा उर्फ ​​रूपाली गांगुली खास ट्रेनिंग देने वाली हैं। सेट से एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है जिसमें रणबीर को एक बच्चे को संभालते और पिता के कर्तव्यों में महारत हासिल करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो बेहद ही मनमोहक है और ये तुरंत आपका दिल जीत देगा।

वीडियो में, रणबीर कपूर को एक बच्चे को गोद में लिए देखा जा सकता है। साथ ही होस्ट अर्जुन बिजलानी, रणबीर को बच्चों को संभालने के लिए अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए रूपाली गांगुली की प्रशंसा करते हुए दिख रहे हैं।

जैसे ही वो बच्चे को उसकी मां को सौंपने के लिए दर्शकों की ओर जाते हैं तो रणबीर, रूपाली गांगुली से पूछते हैं, 'आपने इसकी नजर तो उतरी है ना....' तब रूपाली इशारा करती हैं। टीवी शो में अभिनेता को डायपर बदलते और बच्चे को दूध पिलाने जैसे अन्य पिता के कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा जाएगा। वीडियो के अनुसार रणबीर निश्चित रूप से एक व्यावहारिक पिता के रूप में सामने आ रहे हैं।

End of Article