अनुपमा सीरियल में छिड़ी महाभारत, पाखी की वजह से वनराज और अनुपमा आपस में भिड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 12:00 PM IST

Anupamaa written update: इन दिनों शो में अधिक और पाखी  की स्टोरी दिखाई जा रही है। हाल ही में देखने को मिला कि पाखी और अधिक को वनराज ने एक साथ देख लिया, जिसके बाद खूब हंगामा बरपा...

Anupamaa Update: अनुपमा छोटे परदे के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इन दिनों शो में खूब हंगामा वाला ट्रैक देखने को मिल रहा है। भले ही अनुपमा, अनुज से शाादी कर अपने ससुराल चली गई हैं, लेकिन अभी भी पुराने परिवार का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों शो में अधिक और पाखी  की स्टोरी दिखाई जा रही है। हाल ही में देखने को मिला कि पाखी और अधिक को वनराज ने एक साथ देख लिया, जिसके बाद खूब हंगामा बरपा। वनराज फिर पाखी पर भड़क पड़ता है। इतना ही नहीं इस बात के लिए वनराज तो अनुपमा पर भी गुस्सा होता हुआ दिखाई देता है। यहीं से दोनों में तगड़ी लड़ाई शुरू हो जाती है। यहां अनुपमा भी वनराज को काफी कुछ सुनाने वाली है। यहां देखें वीडियो...

End of Article