बिग बॉस 15 के बाद चमकी प्रतीक सहजपाल की किस्मत, नए प्रोजेक्ट में इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 07:55 PM IST

Pratik Sehajpal Gets A Big Offer: बिग बॉस 15 के पहले रनर-अप प्रतीक सहजपाल को एक बड़ा ऑफर मिला है। वह जानी-मानी टीवी अदाकारा के साथ अपने नए प्रोजेक्ट में रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

बिग बॉस 15 के बाद चमकी प्रतीक सहजपाल की किस्मत, नए प्रोजेक्ट में इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस
Photo Credit: Instagram

Pratik Sehajpal And Niti Taylor Song Video: बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद प्रतीक सहजपाल की किस्मत चमक उठी है। ताजा मिल रही खबरों के अनुसार बिग बॉस 15 के पहले रनर-अप रहे प्रतीक सहजपाल को अब एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। भले ही प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के विजेता नहीं बन पाए लेकिन लोगों ने उन्हें खूब प्यार किया। अब यह खबर सामने आ रही है कि प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के बाद भी अपने दर्शकों को एंटरटेन कर सकेंगे। प्रतीक सहजपाल को एक बड़ा ऑफर मिला है जिसमें वह टीवी की जानी-मानी अदाकारा के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। यहां जानिए प्रत्येक सहजपाल को कौन सा ऑफर मिला है और वह किस अदाकारा के साथ नजर आने वाले हैं।

प्रतीक सहजपाल को मिला बड़ा ऑफर

खबरों के मुताबिक, प्रतीक सहजपाल को एक म्यूजिक वीडियो का प्रोजेक्ट मिला है जिसमें वह इश्कबाज और कैसी हैं ये यारियां की एक्ट्रेस नीति टेलर के साथ नजर आएंगे। प्रतिक सहजपाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। प्रतीक सहजपाल द्वारा साझा किया गया यह एक बीटीएस वीडियो है। नीति टेलर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह प्रति सहजपाल के साथ नजर आ रही हैं। नीति टेलर और प्रतीक सहजपाल एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीति टेलर ने पीले रंग का सूट पहना है तो वहीं प्रतीक मेहरून कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर साझा करने के साथ नीति टेलर ने लिखा 'तीन की यारी सब पे भारी'। इस तस्वीर में नीति टेलर और प्रतीक सहजपाल के साथ सुयश राय को भी देखा जा सकता है। प्रतीक सहजपाल के बिग बॉस 15 की जर्नी बहुत खास रही। फिनाले तक लोग यह समझ रहे थे कि प्रत्येक सहजपाल ही इस शो के विनर बनेंगे। लेकिन ऐसा ना हो सका। भले ही प्रतीक सहजपाल इस टीवी शो के विनर नहीं बन सके लेकिन उन्हें जनता ने खूब प्यार किया।

End of Article