दीया और बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान की अगस्त में है शादी, 7 साल से बिजनेसमैन को कर रहीं डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2020, 07:25 AM IST

Prachi Tehlan basketball player Rohit Saroha Wedding: एक्ट्रेस, देश की फेमस बास्केटबॉल स्टार और इंडियन नेटबॉल की पूर्व कप्तान प्राची तेहलान का रोका हो चुका है और अब वो शादी करने जा रही हैं...

दीया और बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान की अगस्त में है शादी, 7 साल से बिजनेसमैन को कर रहीं डेट
Photo Credit: Instagram

टीवी शोज दीया और बाती हम, इक्यावन और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्राची तेहालान चर्चा में हैं। खबर है देश की फेमस बास्केटबॉल स्टार और इंडियन नेटबॉल की पूर्व कप्तान प्राची तेहलान शादी करने जा रही हैं। प्राची तेहलान दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन रोहित सरोहा से अगस्त के पहले वीक में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद प्राची तेहलान ने अपने इंटरव्यू में की है। 

प्राची तेहलान ने बताया, 'मैं रोहित सरोहा से शादी करने की प्लानिंग कर रही हूं जो कि दिल्ली के एक बिजनेसमैन और वाइल्डलाइफ संरक्षणवादी हैं। हम अगस्त के पहले हफ्ते में विवाह करेंगे। शादी एक छोटा सा फंक्शन होगा, जिसे सिर्फ 50 लोग ही अटेंड करेंगे। अच्छी बात ये है कि हम एक-दूसरे को पिछले 7 साल से डेट कर रहे हैं। हमारी मुलाकात मेरी कजिन की शादी पर हुई थी। उन्होंने मुझे उस वक्त पसंद कर लिया। हमने कुछ साल डेट किया लेकिन चीजों ने बीच में काम करना बंद कर दिया। लॉकडाउन में हम फिर से जुड़े और एक महीने में चीजें सही हुईं। सब कुछ तय हो गया और अब हम शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। वो भी जाट हैं और हमारी फैमिली शादी को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं।' 

प्राची तेहलान-रोहित सरोहा का हो चुका है रोका
अभिनेत्री और फेमस इंडियन नेटबॉल प्लेयर प्राची तेहलान बताती हैं, 'रोहित ने दूसरे दिन ही प्रपोज कर दिया था, जब हम दोनों लॉकडाउन के दौरान फिर से जुड़े। उन्होंने दूसरे दिन मुझसे पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? वो मुझे एक व्यक्ति के तौर पर हमेशा पसंद करते थे। हमने हमारे परिवार से बात की और मेरी मां के बर्थडे पर हमारा रोका हो गया।
मेरी हाईट को ध्यान में रखते हुए मेरे स्टाइलिस्ट ने अपना काम पहले ही आउटफिट के लिए शुरू कर दिया है। अपनी शादी के लिए, मैं पटियाला के एक ब्राइडल ब्रांड की खूबसूरत ड्रेस पहनने जा रही हूं। मैंने उन्हें चुना है क्योंकि वो मेरा पहला ब्रांड था इसलिए मैं उनके लिए ये करना चाहती थी।'

End of Article