Anupama Update: एक्सीडेंट में हो जाएगी किंजल की मौत! दो साल बाद अनुपमा को अलविदा कहेंगी निधि शाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 06:03 PM IST

Nidhi Shah to quit Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा से किंजल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकती है। जानिए क्या है अनुपमा से जुड़ी अपडेट...

Anupama Update: एक्सीडेंट में हो जाएगी किंजल की मौत! दो साल बाद अनुपमा को अलविदा कहेंगी निधि शाह

Nidhi Shah to leave Anupama: किंजल बेबी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह के फैंस के लिए बुरी खबर है। निधि शाह (Nidhi Shah) टीवी सीरियल अनुपमा को अलविदा कह सकती हैं। मेकर्स ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि निधि शाह शुरुआत से ही अनुपमा से जुड़ी हुई। पिछले दो साल से फैंस उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा (Anupama) में किंजल की मौक हो जाएगी। मेकर्स ने किंजल (Kinjal) के डेथ ट्रैक की तैयारी भी कर ली है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में किंजल की कार का एक्सीडेंट होगा। एक्सीडेंट छोटा होगा लेकिन डॉक्टर साफ कहेंगे कि मां या बच्चे में से केवल एक को ही बचाया जा सकता है। ऐसे में परिस्थिति बेहद नाजुक हो जाएगी और एक शख्स की मौत से शो में काफी ज्यादा टेंशन हो जाएगा। गौरतलब है कि किंजल का किरदार शुरुआत से ही शो में जुड़ा हुआ। किंजल अपनी सास अनुपमा की बेहद अच्छी दोस्त है। अनुपमा की गैर हाजिरी में वह शाह परिवार का ध्यान रख रही हैं। 

Anupama: Paritosh's mental breakdown takes drastic step losing Kinjal

मोहसीन खान के साथ आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निधि शाह और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर मोहसीन खान (Mohsin Khan) एक साथ प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। निधि शाह (Who is Nidhi Shah) ने टीवी सीरियल तू आशिकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहचान सीरियल  'जाना ना दिल से दूर' से मिली थी। अनुपमा से पहले सीरियल कवच और कार्तिक पूर्णिमा में भी अहम रोल में नजर आई थीं। निधि ने इसके अलावा  'तू आशिकी' में जन्नत जुबैर की बहन का रोल निभाया था।

टीवी के अलावा निधि शाह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2013 में निधि शाह ने रिया चक्रवर्ती की फ‍िल्‍म 'मेरे डैड की मारूति' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में नजर आई थीं।       

End of Article