Anupama Update: बरखा भाभी को अनुपमा सिखाएगी सबक, शाह परिवार के सामने करेगी जलील?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 12:36 AM IST

Anupamaa written Update 13 June 2022: अब सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, अनुपमा और अनुज एक साथ कपाड़िया मेंशन पहुंचते है। लेकिन वहां पहुंचते ही बरखा, अनुपमा को सबके सामने नीचा दिखाने की कोशिश करती है...

Anupamaa written Update: पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ आए दिन दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करता है। शो में अनुज और अनुपमा की शादी के बाद के सीक्वेंस को दिखाने के बाद मेकर्स ने अनुज के कजिन की एंट्री सीरियल में करवा दी है। लेकिन अनुज के कजिन की एंट्री होने के बाद से पूरे सीरियल की कहानी ही बदल गई है। अनुज की भाभी बरखा,अनुपमा को मजा चखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती और बार-बार वो अनुपमा को आड़े हाथ लेने के तरीके ही ढूंढती रहती है। अब सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, अनुपमा और अनुज एक साथ कपाड़िया मेंशन पहुंचते है। लेकिन वहां पहुंचते ही बरखा, अनुपमा को सबके सामने नीचा दिखाने की कोशिश करती है। वो अपने साथ मीडिया वालों को भी बिना पूजा के अंदर ले जाती है, जिसकी वजह से अनुपमा अंदर ही अंदर काफी निराश हो जाती है। वो बरखा से कहती है कि पूजा वाले घर में लोग जूते पहनकर चले गए।  

इस बात का जवाब देते हुए बरखा कहती है कि ये कोई मंदिर नहीं है। ऐसे में अनुपमा गुस्से में आकर कहती है कि लोग विदेशों में फर्क करते होंगे, लेकिन यहां घर को ही मंदिर माना जाता है। इसके बाद बरखा बिना पूजा के ही घर में सबको लेकर चली जाती है और नाच गाना शुरू कर देती है। अनुपमा इस हरकत को देखकर बौखला जाती है और सबके सामने से जाकर म्यूजिक बंद कर देती है। म्यूजिक बंद होने पर बरखा सवाल करने लगती है। जिसका जवाब देते हुए अनुपमा कहती है कि, पार्टी होगी लेकिन पूजा के बाद। इसके बाद बरखा का मुंह फूल जाता है और वो कुछ भी नहीं कह पाती।

End of Article