Nehha Pendse Birthday: शादी से पहले एक साल तक लिव इन रिलेशन में रही थीं नेहा पेंडसे, लव स्टोरी से नेटवर्थ तक जानिए दिलचस्प बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 07:42 AM IST

Nehha Pendse Birthday: नेहा पेंडसे 29 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। नेहा पेंडसे ने हिंदी के अलावा मराठी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। जानिए नेहा से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Nehha Pendse Birthday: शादी से पहले एक साल तक लिव इन रिलेशन में रही थीं नेहा पेंडसे, लव स्टोरी से नेटवर्थ तक जानिए दिलचस्प बातें

मुंबई. भाबीजी घर पर है की अनीता भाभी यानी नेहा पेंडसे 29 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। नेहा पेंडसे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल1995 में नेहा ने कैप्टन हाउस सीरियल से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म देवदास में नजर आ चुकी हैं।

नेहा पेंडसे का असली नाम शुभांगी पेंडसे है। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलायलम फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस सीजन 12 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। नेहा टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। नेहा पेंडसे टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सरशिप से पैसा कमाती हैं। 

Nehha Pendse: The trolling can never stop; my husband and I have learned to  ignore them - Times of India

ऐसा है कार कलेक्शन
नेहा पेंडसे का मुंबई में शानदार अपार्टमेंट है। वहीं, कार कलेक्शन की बात करें तो नेहा के पास BMW जैसी कार हैं। नेहा पेंडसे ने साल 2020 में अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी की थी। शार्दुल मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं। उनकी एक शादी हो चुकी है और वह दो बच्चों के पिता हैं। शादी से पहले दोनों एक साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। 

Nehha Pendse has a stunning ethnic style | Times of India

कहा था- 'मैं भी नहीं हू वर्जिन' 
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नेहा पेंडसे ने इस बात की जानकारी दी थी कि शार्दुल तलाकशुदा हैं। उनका दो बार तलाक हो चुका है और हर शादी से उनकी एक बेटी है। 

Neha Pendse: Neha Pendse asked to lose weight or leave show? - Times of  India

नेहा ने लोगों की बोलती बंद करते हुए कहा था 'शार्दुल ने मुझसे कुछ नहीं छुपाया है। मैं इन सब के बारे में बहुत पहले ही जानती थी। इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे भी तीन ब्रेकअप्स हुए हैं। मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं।'

End of Article