Nach Baliye 9 कपल शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिर्के का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कंफर्म कर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2020, 11:15 AM IST

Shantanu Maheshwari and Nityaami Shirke breakup: नच बलिए 9 कपल शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिर्के का ब्रेकअप हो गया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी।

Nach Baliye 9 कपल शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिर्के का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कंफर्म कर कही ये बात
Photo Credit: Instagram

टीवी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर शांतनु माहेश्वरी अपनी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिर्के के साथ शामिल हुए थे। उन्होंने अपने डांस से सबको दीवाना बना दिया था। हालांकि उनके शो में आने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों ने नच बलिए 9 में आने के लिए फेक रिलेशनशिप दिखाया है। इस बारे में किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन तभी दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आने लगीं।

कई महीनों बाद अब नित्यामी ने इन खबरों पर मोहर लगा दी है। शांतनु और नित्यामी के फैंस के लिए बुरी खबर है कि अब वे साथ नहीं है। दोनों का इसी साल फरवरी में ब्रेकअप हो गया था। हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। इस बारे में नित्यामी ने पुष्टि करते हुए पूरी जानकारी दी। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से शांतनु के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

नित्यामी ने बीटी को ब्रेकअप के बारे में बताया कि हमारे रिश्ते में कभी कुछ भी गलत नहीं हुआ। बस यह कि हमें अहसास हुआ कि हम दोस्त के रूप में बेहतर हैं। हम इस साल फरवरी में ही अलग हुए। हालांकि वह अभी भी मेरे जीवन का एक हिस्सा हैं और एक अच्छे दोस्त हैं। और हम इसे इसी तरह से रखना चाहते हैं। इस दौरान नित्यामी ने ये भी साफ किया कि नच बलिए 9 में उनका रिश्ता फेक नहीं था। उन्होंने बताया कि वे शो के दौरान एक-दूसरे को जानने लगे थे। वे शो के दौरान 5 महीनों में कई चीजों से डील किया था। 

फिलहाल कोरोना प्रकोप के दौरान नित्यामी अपने पैरेंट्स के पास मेलबर्न में हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा सुविधा प्राप्त एक विशेष COVID-19 प्रत्यावर्तन फ्लाइट से अपने माता-पिता के पास पहुंची थीं। नित्यामी ने बताया कि उनके माता-पिता उनकी सुरक्षा के बारे में चिंतित थे, इसलिए वे चाहते थे कि नित्यामी उनके पास मेलबर्न चली जाए।

End of Article